देश

'AAP बन गई केजरीवाल की ATM', भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने ड्रग्स और लॉ एंड ऑर्डर पर पंजाब सरकार को घेरा

Punjab Election 2027: भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर 16 दिवसीय 'समरसता संकल्प यात्रा' को जालंधर से हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं।

Image

नितिन नबीन (फोटो साभार- @NitinNabin)

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को ड्रग्स और कानून-व्यवस्था को लेकर AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात इतने खराब हो गए हैं कि कानून की रक्षा करने वाले ही सुरक्षित नहीं हैं।

गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर 'समरसता संकल्प यात्रा'

नबीन ने गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर बीजेपी की 16 दिवसीय 'समरसता संकल्प यात्रा' को जालंधर से हरी झंडी दिखाने के बाद सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "AAP पंजाब में नशा खत्म करने की बात करती है। लेकिन युवाओं को दिशा देने के बजाय उन्होंने उन्हें भटका दिया है। वे नशा विरोधी अभियान सिर्फ अपने राजनीतिक फायदे के लिए चला रहे हैं।" यह यात्रा 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी। 2,402 किमी लंबी यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी और गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी में समाप्त होगी।

नबीन ने कहा, "AAP ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था। लेकिन ऐसा लगता है कि उन्होंने अपना वादा पूरा न करने की भी कसम खा रखी है।" कानून-व्यवस्था पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, "हमने देखा है कि कैसे पुलिस थानों पर हमले हुए हैं। जो दूसरों की रक्षा करने वाले हैं, वे खुद सुरक्षित नहीं हैं। कोई कानून का राज नहीं है। AAP अरविंद केजरीवाल की ATM बनकर रह गई है।" यह बयान 15 नवंबर को गुरदासपुर में पंजाब पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या के बाद आया है। इस साल राज्य में हमलों में मारे गए यह छठे पुलिसकर्मी हैं।

BJP अध्यक्ष नितिन नबीन का बड़ा हमला

यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले नबीन ने जालंधर के संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज मंदिर में पूजा-अर्चना की और डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख निरंजन दास से मिलकर आशीर्वाद लिया। बीजेपी प्रमुख ने कहा कि यह यात्रा गुरुओं की भूमि से शुरू हो रही है और समाज के हर वर्ग को जोड़ने में सफल होगी।" गुरुओं की सेवा, त्याग, तपस्या, सामाजिक समरसता और भाईचारे की परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाते हुए यह यात्रा राज्यों में जाएगी," उन्होंने कहा।

झंडी दिखाने के कार्यक्रम में पंजाब बीजेपी प्रमुख केवल सिंह ढिल्लों, इकबाल सिंह लालपुरा, सतीश पूनिया, तरुण चुघ, मनप्रीत सिंह बादल, सुनील जाखड़ और मनोरंजन कालिया मौजूद थे। पंजाब में यात्रा होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रूपनगर और मोहाली से होकर चंडीगढ़ जाएगी। पांच दिनों में 17 जिलों में 700 किमी की यात्रा होगी। यात्रा के दौरान 100 से ज्यादा जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम होंगे। अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के 'बेगमपुरा' - बिना दुख के राज्य - और सामाजिक समानता के सपने को लोगों तक पहुंचाना है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article