शहर

यूपी चुनाव से पहले जनता के बीच पहुंचेगी BJP, गोरखपुर में आज CM योगी लगाएंगे जन चौपाल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर के कचहरी स्थित टाउनहाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी 'जन चौपाल अभियान' की पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर : उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य राजनीतिक पार्टी अपने मतदाताओं तक पहुंचने का प्लान तैयार कर रही हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वह कचहरी स्थित टाउनहाल मैदान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी 'जन चौपाल अभियान' की पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर शुरू किए जा रहे इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधा संवाद करेंगे।

403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल लगाएगी बीजेपी

भाजपा के इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल आयोजित कर जनता के बीच पहुंचना और उनकी समस्याओं, सुझावों व अपेक्षाओं को सुनना है। गोरखपुर महानगर के दीनदयाल नगर मंडल के अंतर्गत टाउनहाल मैदान में आयोजित होने वाली यह पहली जन चौपाल अभियान की शुरुआत मानी जा रही है।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों, आईटी और सोशल मीडिया टीम को सक्रिय किया गया है। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के जनसंपर्क अभियान को नई गति देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article