Happy Mahashivratri 2022 Wishes Images, Messages: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, शिव की भक्ति में ऐसे दें बधाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 02:42 PM IST

Happy Mahashivratri 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष एक मार्च को मनाया जाएगा। इस मौके पर आप इन तस्वीरों और संदेशों से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Happy Mahashivratri 2022 Wishes Images, Messages: महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, शिव की भक्ति में ऐसे दें बधाई

Happy Mahashivratri 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Messages, Photos: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि को बड़ा त्योहार माना गया है। इस साल एक मार्च को महाशिवरात्रि मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग भगवान भोलेनाथ यानी भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा कई लोग व्रत भी रखते हैं। आप इस मौके पर इन तस्वीरों और संदेशों के जरिए महाशिवरात्रि के शुभका्मना संदेश भेज सकते हैं।  

कण-कण में शिव हैं, हर जगह में शिव हैं
वर्तमान भी शिव हैं और भविष्य काल भी शिव हैं
नमो नमो: आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

शिवजी ने जिस पर भी डाली छाया,
रातों रात उसकी पलट गई काया,
वो सब मिला उसे बिन मांगे ही,
जो कभी किसी ने नहीं पाया।
महाशिवरात्रि के पावन पर्व की मंगलकामनाएं…



नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांगरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै ‘न’ काराय नमः शिवाय ।
ऊं नमः शिवाय ।

एक लोटा जल की धार
कर दे सबका उद्धार
महाशिवरात्रि की आपको शुभकामनाएं।

भोले आए आपके द्वार,
भर दें जीवन में खुशियों की बहार,
ना रहे जीवन में कोई भी दुख,
हर ओर फैल जाए सुख ही सुख।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं 




शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी...किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी ज़िन्दगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया.
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें.




जब जिंदगी बोझ समान लगे
जब हर पल थका और हारा करूं महसूस
एक चेहरा जो चुटकी में देता सुकून
वो है महादेव तू
हैप्पी महाशिवरात्रि 2022



सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में
बने उस शिवजी के चरणों की धुल
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं



आई है महाशिवरात्रि मेरे भोले बाबा का दिन
शिव के चरणों में शीश झुकाने दो
भोले की भक्ति में मुझे डूब जाने दो।
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई


पी के भांग जमा लो रंग
जिन्दगी बीते खुशियों के संग
लेकर नाम शिव भोले का
दिल में भर लो महाशिवरात्रि की उमंग
महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई।



सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस शिव जी के चरण में
बने उस शिवजी के चरणों की धुल
आओ मिल कर चढ़ाये हम श्रद्धा के फूल
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।




शिव की लीला अपरंपार, शिव करते सबका उद्धार,
शरण चलो शिव की, होगा सबका बेड़ा पार,
 शुभ महाशिवरात्रि ।


भोलेनाथ की धूम रहे चारो ओर
सब बोले बम बम मचाये शोर
तुम भी भज लो हम भी भज ले,
ऊं नमः शिवाय गाओ चारो ओर ।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं



बम बम भोले डमरू वाले मेरे शिव का नाम है,
भक्तों पे कृपा बरसाते शंकर का प्यारा नाम है
ऊं नमः शिवाय जप लो भर लो झोली,
भोलेनाथ की कृपा पाना बहुत आसान है ।
महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।



शिव सत्य है, शिव अनंत है
शिव अनादि है, शिव भगवंत है,
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म हैं
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है...
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।



भोले बाबा का आशीर्वाद आपको मिले
उनकी दुआ का प्रसाद आपको मिले
आप करें जिंदगी में इतनी तरक्की
हर किसी का प्यार आपको मिले
महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
 




End of Article