बॉलीवुड

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की Tu Hai Meri Kiran का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 1, 2026, 02:36 PM IST

Tu Hai Meri Kiran Poster: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का फर्स्ट लुक सामने आते ही चर्चा तेज हो गई है।

Image

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म का पोस्टर हुआ रिलीज (Image Source: Tu Hai Meri Kiran Movie)

Tu Hai Meri Kiran Poster: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की अपकमिंग फिल्म तू है मेरी किरण (Tu Hai Meri Kiran) को लेकर आखिरकार बड़ा अपडेट सामने आ गया है। लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रहे इस प्रोजेक्ट का पहला लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म का पोस्टर सामने आते ही इसको लेकर चर्चा बढ़ गई है, क्योंकि इसमें रोमांस के साथ रहस्य और सस्पेंस की झलक दिखाई दे रही है। तो चलिए जानते हैं फिल्म तू है मेरी किरण में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

'तू है मेरी किरण' का पोस्टर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म तू है मेरी किरण के फर्स्ट लुक पोस्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर सस्पेंस बरकरार रखा है। पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर के किरदारों की झलक देखने को मिलती है, लेकिन मेकर्स ने कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं रखी है। फिल्म को रोमांटिक थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें प्यार, रहस्य और सस्पेंस तीनों देखने को मिलेंगे। ऐसे में पोस्टर सामने आने के बाद अब फैंस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को विशाल राणा (Vishal Rana) ने प्रोड्यूस किया है और इसका निर्माण इकलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है।

शादी के बाद फिर साथ नजर आएंगे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं। दोनों ने जून 2024 में शादी की थी। शादी से पहले ही दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी। फिल्म की शूटिंग 2024 में पूरी होने की जानकारी भी सामने आई थी, लेकिन इसकी रिलीज में देरी हुई। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी इससे पहले ‘डबल एक्सएल’ में दिखाई दी थी। इसके अलावा वे ‘ब्लॉकबस्टर’ (Blockbuster) नाम के म्यूजिक वीडियो में भी साथ नजर आए थे। अब ‘तू है मेरी किरण’ में उनकी जोड़ी को एक रोमांटिक थ्रिलर के अंदाज में देखने का मौका मिलेगा।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article