Maha Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: महाश‍िवरात्र‍ि पर कैसे करें श‍िव पूजा, देखें मुहूर्त व सामग्री ल‍िस्‍ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2022, 07:40 AM IST

Maha Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: साल 2022 में एक मार्च को रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत। यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले हैं, तो यहां आप पूजा विधि, समय और सामग्री की पूरी लिस्ट देख सकते हैं।

Maha Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Muhurat: महाश‍िवरात्र‍ि पर कैसे करें श‍िव पूजा, देखें मुहूर्त व सामग्री ल‍िस्‍ट

Maha Shivratri 2022 Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List: इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने माता पार्वती के साथ विवाह किया था। यदि आप भोलेनाथ की विशेष कृपा पाने के लिए उनका यह पावन व्रत करने वाले है, तो यहां आप महाशिवरात्रि की पूजा विधि, समय और सामग्री लिस्ट देख सकते हैं।

महाशिवरात्रि पूजा विधि 

  • यदि आप महाशिवरात्रि का व्रत करने वाले हैं, तो उस दिन सबसे पहले आप नित्य क्रिया से निवृत्त होकर भगवान शिव की प्रतिमा के सामने पूजा का संकल्प लें।
  • अब भगवान शिव और माता पार्वती का स्मरण करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।
  • पूजा करते समय शिव मंत्र का जाप निरंतर करते रहे।
  • महाशिवरात्रि के दिन सबसे पहले आप शिवलिंग में चंदन के लेप लगाकर उसे पंचामृत से स्नान कराएं।
  • अब मिट्टी या तांबे के लोटे में पानी या दूध भरकर उसमें बेलपत्र, धतूरे का फूल और चावल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं।
  • भोलेनाथ की प्रतिमा के सामने दीपक और कपूर जलाएं।
  • पूजा करते समय ओम नमः शिवाय का जाप करते रहे।
  • जब पूजा समाप्त हो जाए, तो गोबर के उपले को जलाकर उसमें तिल, चावल और घी के मिश्रण को डालते हुए आहुति दें।
  • शाम के वक्त भोलेनाथ का भजन कीर्तन करते रहें। ऐसा करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते है।
  1. महाशिवरात्रि के पहले प्रहर की पूजा- 1 मार्च, 2022 शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात 9 बजकर 27 मिनट तक 
  2. दूसरे प्रहर की पूजा- रात्रि 9 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक 
  3. तीसरे प्रहर की पूजा- रात 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 3 बजकर 39 मिनट तक 
  4. चौथे प्रहर की पूजा- 2 मार्च सुबह 3 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक 
  5. पारण का समय- 2 मार्च 6 बजकर 45 मिनट के बाद

महाशिवरात्रि के दिन इन चीजों से भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्द प्रसन्न होते हैं। महाशिवरात्रि की पूजा में दही, मौली, अक्षत, शहद, शक्कर, फल, गंगा जल, जनेऊ, वस्त्र, इत्र, कुमकुम, पुष्प, फूलों की माला, खस, शमी का पत्र, लौंग, सुपारी, पान, रत्न, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध के अलावा पूजा में  बेलपत्र, भांग, मदार, धतूरा, गाय का कच्चा दूध, चंदन, रोली, कपूर और केसर जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।

डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

End of Article