Instant Glow Face Pack : इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं ये फेस पैक, ऐसे करें तैयार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2022, 06:51 PM IST

Instant Glow Face Pack: कोई त्योहार या फिर कोई पार्टी हर किसी को इंस्टेंट ग्लो पाने की चाह होती है। इसके लिए आप बेसन और शहद से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपको इंस्टेंट ग्लो पाने में मदद मिलेगी। 

Instant Glow Face Pack : इंस्टेंट ग्लो के लिए लगाएं ये फेस पैक, ऐसे करें तैयार

Instant Glow Face Pack: मौका चाहे कोई भी है, किसी पार्टी में जाना हो या फिर कोई त्योहार हो, हर किसी को इंस्टेंट ग्लो पाने की चाहत होती है। दरअसल, ज्यादातर लड़कियां ऐसी होती हैं, जो अपने काम में बिजी होने की वजह से स्किन केयर पर घंटों खर्च नहीं कर सकती हैं, ऐसे में उन्हें कुछ ऐसा कुछ चाहिए होता है, जिससे कम समय में भी इंस्टेंट ग्लो मिल जाए। ऐसे में शहद और बेसन का फेस पैक लगाया जा सकता है। बेसन जहां स्किन को ग्लोइंग और निखरी हुई बनाने में मदद करता है, वहीं शहद के इस्तेमाल से त्वचा कोमल और मुलायम बनती है। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बेसन और शहद के फेस पैक को बनाने और उसे लगाने के सही तरीके बारे में, तो चलिए जानते हैं-

बेसन-शहद के फेस पैक को बनाने के लिए चाहिए-

  • 2 चम्मच बेसन
  • एक चम्मच शहद
  • एक चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 चम्मच गुलाब जल
  • एक चुटकी हल्दी

घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक

शहद को बेसन के फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन लें। अब इसमें शहद डालें और अच्छे से मिला लें। फिर इसमें गुलाब जल और हल्दी के साथ एलोवरा जेल भी मिला लें। अब सभी को मिलाकर एक अच्छा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें कि पेस्ट ऐसा होना चाहिए, जो चेहरे पर आसानी से टिक जाए। 

चेहरे पर ऐसे लगाएं फेस पैक

इंस्टेंट निखार के लिए फेस पैक को अच्छे से अप्लाई करना बहुत जरूरी होता है। फेस पैक को लगाने से पहले अच्छे से चेहरे को धो लें और फिर किसी सूखे तौलिए से पोंछ लें। अब बेसन और शहद से बने इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। इस पेस्ट को करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें। समय पूरा होने और पेस्ट के सूखने के बाद सादे पानी से इसे धो लें। चेहरे को धोने के बाद आपको फर्क और निखार साफ दिखेगा।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article