लाइफस्टाइल

रामायण स्क्रीनिंग में आलिया भट्ट ने बिखेरा हुस्न का जादू, चांदी जैसे ब्लाउज और शाही साड़ी में लगीं किसी अप्सरा से कम नहीं

Alia Bhatt Ramayana Premiere: आलिया भट्ट ने रामायण की स्क्रीनिंग के लिए ऐसा साड़ी लुक चुना, जिसमें सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल नजर आया। देखें आलिया भट्ट के लेटेस्ट देसी ग्लैम लुक की डिटेल्स यहां।

Image

Alia Bhatt attends Ranbir Kapoors Ramayana premiere wearing bejeweled blouse

Alia Bhatt Ramayana Premiere, आलिया भट्ट रामायण प्रीमियर: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की अपकमिंग फिल्म रामायण के मुंबई प्रीमियर में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की थी। जिसमें राम बने रणबीर की पत्नी आलिया भट्ट का साड़ी वाला अवतार खूब सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म के ग्रांड प्रीमियर के लिए आलिया भट्ट ने देसी ग्लैम साड़ी लुक चुना था। सिंपल साड़ी के साथ आलिया ने ट्रेंडी पैटर्न का ब्लाउज पेयर अप किया था। दिवाली से पहले ही आलिया भट्ट के इस लुक ने फैंस के दिलों में दीये जला दिए हैं। अगर आपको भी आलिया का ये वाला लुक पसंद आया, तो यहां देखें इस आइकॉनिक साड़ी लुक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

    आलिया ने रामायण के प्रीमियर के लिए अनाविला की प्योर लिनेन साड़ी पहनी थी। ग्रे और हल्के हरे रंग के बीच नजर आने वाला इसका शेड काफी सुकून देने वाला है और एकदम ही फ्रेश लग रहा है। साड़ी के किनारे पर बनी नीली बॉर्डर भी बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। एकदम सिंपल और सुंदर सी साड़ी के साथ आलिया ने काफी हैवी ब्लाउज पहना था।

    क्लासी लिनेन साड़ी के साथ उन्होने डिजाइनर रिम्पल और हरप्रीत के रॉ सिल्वर ब्लाउज को चुना। इस ब्लाउज पर मेटैलिक डिटेलिंग और रंगीन सजावट दिखाई देती है। इसकी खासियत इसका अलग डिजाइन है। यह सामान्य सिल्वर ब्लाउज की तरह सपाट या एक जैसा नहीं दिखता, बल्कि इसमें कई तरह की बारीक डिटेलिंग नजर आती है। ब्लाउज का हॉल्टर नेक और बैकलेस पैटर्न इस पूरे लुक को एकदम मॉडर्न टच देता है।

    स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने आलिया के इस साड़ी लुक को और अट्रैक्टिव बनाने के लिए स्टेटमेंट ईयररिंग्स पेयर अप किए थे। इनमें हरे और नीले रंग की झलक दिखाई देती है। ज्वेलरी का रंग साड़ी की नीली बॉर्डर और ब्लाउज की डिटेलिंग के साथ अच्छा तालमेल बनाता है। ज्वेलरी से लेकर आउटफिट तक सब बेशक एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट कर रहे हैं।

    आलिया अक्सर ही अपना मेकअप एकदम लाइट और सिंपल ग्लॉसी ही रखना पसंद करती हैं। इस साड़ी लुक के साथ भी आलिया ने बहुत ज्यादा हैवी मेकअप करने के बजाय सॉफ्ट और नेचुरल लुक चुना था। खुले वेवी बाल, हल्की लिपस्टिक और छोटी सी बिंदी उनके चेहरे की खूबसूरती को उभारती है।

    आलिया का ये वाला लुक रिक्रिएट करना मॉडर्न यंग गर्ल्स के लिए इस दीपावली पर ट्राय करने के लिए एकदम परफेक्ट और फ्रेश, ट्रेंडी चॉइस हो सकता है।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article