Skin Care : स्किन के लिए फायदेमंद हैं नारियल तेल और कपूर, मिलते हैं ढेरों फायदे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2022, 06:49 AM IST

Skin Care Tips: स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कपूर और नारियल का तेल इस्तेमाल करें। इससे कई तरह की परेशानियां जैसे- दाग-धब्बे, मुंहासे जैसी परेशानी दूर होगी।

Skin Care : स्किन के लिए फायदेमंद हैं नारियल तेल और कपूर, मिलते हैं ढेरों फायदे

Skin Care Tips: नारियल का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके इस्तेमाल से आपके बालों की मजबूती बढ़ती है। साथ ही बालों का विकास भी बेहतर होता है। वहीं, कपूर की बात कि जाए तो अधिकर लोग इसका इस्तेमाल पूजा और आरती के समय करते हैं। कपूर की खुशबू घर को महका देती है। वहीं, इसके फायदों की बात कि जाए तो यह सिरदर्द, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं को चुटकियों में दूर कर सकती है। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। खासतौर पर स्किन और बालों के लिए यह काफी फायदेमंद होती है। स्किन पर कपूर और नारियल तेल लगाने से स्किन की खूबसूरती बढ़ सकती है। यह एक्ने, पिंपल्स जैसी परेशानियों से कुछ ही दिनों में राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं कपूर और नारियल तेल से स्किन को होने वाले फायदों के बारे में-

स्किन के लिए कपूर और नारियल तेल के फायदे

स्किन को बनाए सॉफ्ट

अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से अपने चेहरे पर कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल करें। खासतौर पर रात में सोने से पहले इस तेल से चेहरे की मसाज करें। इससे ग्लोइंग निखार आएगा।

त्वचा रहेगी हाइड्रेट

ड्राई स्किन वालों के लिए कपूर और नारियल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी बेजान स्किन में जान आ सकती है। रोजाना इस तेल से चेहरे की मसाज करने से आपकी स्किन की नमी बरकरार रहती है। खासतौर पर बदलते मौसम में स्किन की नमी खोने लगती है.ऐसे में यह तेल आपके लिए काफी फायदेमंद होती है। 

दाग-धब्बों को करे दूर

खानपान और प्रदूषण की वजह से स्किन पर दाग-धब्बो होने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में कपूर और नारियल तेल आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे स्किन के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। 

स्किन पर आए निखार

कपूर और नारियल का तेल आपकी स्किन पर निखार लाने में प्रभावी होता है। रात में सोने से पहले नियमित रूप से इस तेल से अपनी स्किन की मसाज करें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)

End of Article