देश

Snowfall in Kashmir: बदला कश्मीर का 'मौसम', पहाड़ों पर हुई 'भारी बर्फबारी', देखें-तस्वीरें और Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 6, 2022, 10:18 PM IST

Kashmir snowfall video: कश्मीर के मौसम में संडे को चेंज दिखाई दिया और वहां के उंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की खबर है तो वहीं मैदानी मैदानी इलाकों में बारिश होने से वहां का मौसम और ठंडा हो गया है।

Image

कश्मीर के उंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की खबर है

Photo : PTI

Snowfall on Kashmir Mountains: कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश से रविवार को तापमान में गिरावट आई। गुलमर्ग पर्यटन स्थल का न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

गुलमर्ग पर्यटन स्थल, माछिल, साधना दर्रा और जोजिला दर्रा कश्मीर के कुछ ऐसे स्थान रहे, जहां रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक तीन इंच से अधिक बर्फबारी हुई। उन्होंने बताया कि लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के द्रास में भी बर्फबारी हुई।

कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात भर मध्यम बारिश हुई और श्रीनगर शहर में सबसे अधिक 27 मिलीमीटर बारिश हुई। बारामूला (23 मिमी), बांदीपोरा (22 मिमी), कुलगाम (21 मिमी), बडगाम (21 मिमी) और पुलवामा (20 मिमी) में भी सुबह 8.30 बजे तक काफी वर्षा हुई। बारिश के कारण घाटी में रात के तापमान में गिरावट आई है। गुलमर्ग जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मुगल रोड को वाहनों के लिए बंद

घाटी के बाकी मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। मौसम विभाग ने कश्मीर में पांच दिन बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड को रविवार को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया, क्योंकि ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में रात भर हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई।

kashmir snowfall pics

kashmir snowfall pics

बारिश के कारण जम्मू कश्मीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित

हालांकि, श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से जारी रहा जबकि बारिश के कारण जम्मू कश्मीर का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। मुगल रोड की ओर जाने वाली पोशाना और पीर की गली के बीच जमीन पर पांच इंच से अधिक बर्फ जम गई है, जो असुरक्षित है। यह मार्ग जम्मू प्रांत के पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को जोड़ती है।

kashmir snowfall

kashmir snowfall

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू कश्मीर में 10 नवंबर तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी के साथ खराब मौसम का पूर्वानुमान जताया है।गौरतलब है कि 11,433 फीट ऊंची पीर की गली में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड आमतौर पर सर्दियों के मौसम में बंद रहता है।

kashmir snowfall photos

kashmir snowfall photos

वाहनों की आवाजाही में किसी तरह के व्यवधान की कोई खबर नहीं

270 किलोमीटर लंबा जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है और दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही में किसी तरह के व्यवधान की कोई सूचना नहीं है। जम्मू शहर में भी शनिवार और रविवार की रात तेज हवाएं चलने के साथ-साथ भारी बारिश हुई, लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article