Radio Presenter Ameen Sayani Passes Away: रेडियो की दुनिया की सबसे जांबाज और दमदार आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई है। दरअसल, दिग्गज रेडियो प्रजेंटेटर अमीन सयानी का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने 91 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी की रात हार्ट फेल होने की वजह से उनका निधन हो गया।
अमीन सयानी की मौत पर बेटे राजिल ने बताया कि बीती रात उन्हें हार्ट अटैक पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सयानी के निधन के बाद उनका परिवार गहरे सदमे में है।
21 दिसंबर 1932 को हुआ था जन्म
अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर 1932 में हुआ था। उन्होंने इंग्लिशन ब्रॉडकास्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, देश की आजादी के बाद सयानी ने हिंदी की तरफ रुख किया और रेडियो की दुनिया की दमदार आवाज बन गए। सयानी ने 54 हजार रेडियो कार्यक्रम और 19 हजार जिंग्लस भी गाए हैं। 1952 में अमीन सयानी के शो गीतमाला ने लोगों के दिलों पर राज किया और कई दशकों तक यह शो प्रसारित होता रहा। 1952 से शुरू होकर यह शो 1994 तक चला।
क्या थी सयानी की आखिरी इच्छा
बता दें, एक बार सयानी की मौत के बारे में झूठी खबर उड़ी थी, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि शुक्र है मैं जिंदा हूं। एबीपी को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी अखिरी इच्छा भी जाहिर की भी। उन्होंने कहा था कि वह दुनिया से रुख्स्त होने से पहले अपनी आत्मकथा लिखना चाहते हैं और जीवन की तमाम बातों का उसमें जिक्र करना चाहते हैं, जिससे अपने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके।
