देश

Top News Today, 9 May 2023: 'शीशमहल' पर बुरे फंसे केजरीवाल! अब NGT ने मांग लिया जवाब, यूपी निकाय चुनाव प्रचार का आखिरी दिन; आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 9, 2023, 06:13 PM IST

Top News Today, 9 May 2023: केंद्र सरकार ने सेब के आयात पर सख्ती कर दी है, अब 50 रुपये प्रति किलो से कम कीमत वाले सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है वहीं सुपरस्टार प्रभास की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।

Image

आज शाम तक की बड़ी और अहम खबरें

Top News Today, 9 May 2023 in Hindi: मौसम विभाग के अनुसार, मोचा चक्रवात (Cyclone Mocha) के 10 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। दिल्ली सरकार और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल, सीएम के आधिकारिक आवास के रिनोवेशन के मामले पर बुरे फंसते दिख रहे हैं। इस मामले पर अब एनजीटी ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जीत का फॉर्मूला तलाशने में तेजी से जुट गए हैं वहीं पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है, पढें आज की अहम खबरें

मौसम विभाग के अनुसार, मोचा चक्रवात (Cyclone Mocha) के 9 मई के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक दबाव में बदलने की संभावना है और बाद में 10 मई तक एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है, जबकि लगभग उत्तर की ओर केंद्रीय खाड़ी की ओर बढ़ रहा है, बंगाल के और उत्तरी अंडमान सागर से सटे।

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्टर भावना किशोर की गिरफ्तारी मामले में मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट सुनवाई जारी है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि जज ने बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ड्राइवर और कैमरामैन की गिरफ्तारी गैर-कानूनी थी। उन्हें गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजना था। कोर्ट ने मान सरकार से पूछा कि उसने भावना के अलावा ड्राइवर और कैमरामैन को गिरफ्तार क्यों किया?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए जीत का फॉर्मूला तलाशने में तेजी से जुट गए हैं। इसी मुहिम के तहत वह सभी गैर-राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन दलों को एक साथ लाने के अपने प्रयासों के तहत मंगलवार को भुवनेश्नवर में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। इस मुलाकात को सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

11 मई को दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में वोट डाले जाएंगे, इसे लेकर जहां प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रख रहा है सारे जरूरी इंतजामात में जुटा है, वहीं प्रत्याशी भी अपनी प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव को लेकर कोई भी चूक नहीं करने दे जा रहे हैं।

दिल्ली सरकार और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल, सीएम के आधिकारिक आवास के रिनोवेशन के मामले पर बुरे फंसते दिख रहे हैं। इस मामले पर अब एनजीटी ने दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। एनजीटी ने पर्यावरण नियमों को लेकर सरकार को नोटिस जारी किया है।

पाकिस्तान में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अल कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है।

सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का दमदार ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त VFX देखने को मिल रहे हैं। श्री राम के अवतार में प्रभास और माता सीता के रोल में कृति सेनन काफी अच्छे लग रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मूवी आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे।

केंद्र सरकार ने सेब (Apple) के आयात पर सख्ती कर दी है। अब 50 रुपये प्रति किलो से कम कीमत वाले सेब के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले का फायदा देश के किसानों को मिलेगा। खास तौर से हिमाचल और जम्मू और कश्मीर के सेब किसान इसका फायदा उठा सकेंगे। लंबे समय से किसान सेब के आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि बाहर से सेब मंगाने की वजह से घरेलू दाम प्रभावित होते हैं, जिसका नुकसान उन्हें होता है।

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 16वें सीजन के बीच मुकाबले में तगड़ झटका लगा। टीम का स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चरी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंग्लिश गेंदबाज आर्चर फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्होंने आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। उनकी जगह टीम में क्रस जोर्डन को शामिल किया गया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article