Amitabh Bachchan New Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया और अपने ब्लॉग के जरिए अक्सर फैंस के साथ अपनी जिंदगी से जुड़े अनुभव शेयर करते रहते हैं। कभी वो अपने पुराने दिनों को याद करते हैं, तो कभी काम और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर अपने विचार लिखते हैं। फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) फेम एक्टर की लिखी बातें कई बार लोगों को जिंदगी को एक अलग नजरिए से देखने का मौका देती हैं। इस बार भी एक्टर ने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा ही लिखा है। उन्होंने बीते समय और आज के हालात के बीच के फर्क को एक दिलचस्प अंदाज में बयां किया। उनका ये ब्लॉग उस दौरान आया है, जब एक्टर को एक के बाद एक धमकियां मिल रही हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'जैसे खुद ही अवतार हैं'- Ramayana की लगातार आलोचना से तंग आए वरुण ग्रोवर, OG कास्ट पर साधा निशाना
अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी का सबसे बड़ा सच
एक्टर अमिताभ बच्चन एक बार फिर से चर्चा में है। इसकी वजह अमिताभ बच्चन का एक नया ब्लॉग है। अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में लिखा कि 'जब नहीं मिलता था, तो मांगते थे और कुछ भी मिल जाए, पर मिल जाये। अब जब ईश्वर कृपा से मिल रहा है तो, कह रहे हैं - इतना मिल गया है, रखेंगे कहां। जीवन का बहुत बड़ा सत्य है ये - जब नहीं था तो मांगा जाता था, लेकिन मिलता नहीं था। अब बिना मांगे मिलता जा रहा है, और समझ में नहीं आता की - मांगा तो था पर इतना नहीं !!!! अरे मियां, आपके कहने पे दुनिया नहीं चलती है ।। आप, तो कुछ भी कहें, दुनिया चलती जाती है ।। अगर आपने दौड़ के पकड़ लिया, तो ठीक, न पकड़ सके हों तो - ठन ठन गोपाल !! अब चले हम नींद पकड़ने।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Varun Dhawan की झोली में गिरी YRF की पहली हॉरर फिल्म, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
'जलसा' को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
हाल ही में अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित घर 'जलसा' (Jalsa) को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 12 नवंबर को मुंबई में एक धमकी भरा ईमेल सामने आया था, जिसमें अमिताभ के घर के अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेयर ऑफिस, महालक्ष्मी स्टेडियम और पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच का भी जिक्र था। इसके बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई थीं। अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस ईमेल की सच्चाई और इसे भेजने वाले की पहचान का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले अक्टूबर में भी एक धमकी भरे ईमेल में अमिताभ के घर का नाम शामिल था।
