देश

UP Nikay Chunav 2023: दूसरे चरण के लिए प्रचार का आखिरी दिन, प्रत्याशियों ने झोंकी अपनी ताकत

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 9, 2023, 05:23 PM IST

UP Nikay Chunav Campaign: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 2023 के दूसरे चरण लिए मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन है, इसे लेकर प्रत्याशी अपना पूरा जोर लगाए हुए हैं।

Image

दूसरे चरण लिए मंगलवार को प्रचार का आखिरी दिन

UP Nikay Chunav 2023 Latset Update: 11 मई को दूसरे चरण के तहत 38 जिलों में वोट डाले जाएंगे, इसे लेकर जहां प्रशासन कोई भी कोर-कसर बाकी नहीं रख रहा है सारे जरूरी इंतजामात में जुटा है, वहीं प्रत्याशी भी अपनी प्रतिष्ठा से जुड़े इस चुनाव को लेकर कोई भी चूक नहीं करने दे जा रहे हैं।

प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, गौर हो कि मंगलवार यानी 9 मई की शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा, निगाह रखने को दूसरे चरण के प्रेक्षक जिलों में पहुंचे हैं और जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।

दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव 7 नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है वहीं इसके साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए भी वोटिंग होनी है, अपनी जीत को लेकर कर प्रत्याशी खासा जोर लगा रहे हैं।

जान लें इन जिलों में डाले जाएंगे वोट-

निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 38 जिलों में होना है।
  • अयोध्या,
  • महोबा,
  • बांदा,
  • सुल्तानपुर,
  • अंबेडकरनगर,
  • बाराबंकी,
  • अमेठी,
  • बरेली,
  • पीलीभीत,
  • हाथरस,
  • कासगंज,
  • एटा,
  • अलीगढ़,
  • बस्ती,
  • संतकबीरनगर,
  • सिद्धार्थनगर,
  • आजमगढ़,
  • मऊ,
  • बलिया,
  • सोनभद्र,
  • भदोही,
  • मिर्जापुर
  • मेरठ,
  • हापुड़,
  • गौतमबुद्ध नगर,
  • गाजियाबाद,
  • बागपत,
  • बुलंदशहर,
  • बदायूं,
  • शाहजहांपुर,
  • कानपुर,
  • फर्रुखाबाद,
  • इटावा,
  • कन्नौज,
  • औरैया,
  • कानपुर देहात,
  • हमीरपुर,
  • चित्रकूट

वहीं बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य कि भारतीय जनता पार्टी सरकार को अनुशासित व जिम्मेदार बनने को 'बाध्य' करने के लिए जनता से प्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में बसपा को जिताने की अपील की है।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को नगर निकाय चुनाव के लिए कानपुर शहर के दक्षिणी इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने इस दौरान कानपुर से पार्टी की महापौर पद उम्मीदवार वंदना बाजपेयी के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article