TATA IPL 2023, Jofra Archer Ruled Out: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को 16वें सीजन के बीच मुकाबले में तगड़ झटका लगा। टीम का स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चरी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। इंग्लिश गेंदबाज आर्चर फिटनेस समस्या से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्होंने आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। उनकी जगह टीम में क्रस जोर्डन को शामिल किया गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड आर्चर की फिटनेस और रिकवरी पर नजर रखेगा।
कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा आर्चर का
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आईपीएल के 16वें सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। उनको सिर्फ 5 मैचों में खेलने का मौका मिला। इसमें उन्होंने 9.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए और सिर्फ 2 विकेट लेने में सफल हो पाए। वहीं, आईपीएल में ओवरऑल उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। वे 40 मैचों में 7.43 की इकोनामी से 48 विकेट चटकाए हैं। उनका मौजूदा सीजन अच्छा नहीं रहा, जबकि वे 2018 में 15 विकेट, 2019 में 11 विकेट और 2020 में 20 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
मुंबई ले लगाई थी बड़ी बोली
आईपीएल के 2022 ऑक्शन में मुंबई ने जोफ्रा आर्चर पर बड़ी बोली लगाई थी। मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदाबाद के बीच 28 बार बोली लगने के बाद अंत में मुंबई ने बारी मारी थी। मुंबई ने आर्चरी को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। लेकिन वह इस सत्र में सिर्फ पांच मैच खेलकर दो विकेट ले सके। वह कमर की चोट के कारण पिछले दो साल से इंटरनेशल क्रिकेट से दूर हैं और पिछले साल आईपीएल भी नहीं खेले थे। वे मुंबई इंडियंस के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिये खेल चुके हैं।
बोर्ड ने क्या कहा
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने एक बयान में कहा,‘आर्चर दाहिनी कोहनी की सर्जरी के बाद रिकवर कर रहा है। हाल ही में वापसी करने के बाद उसे असहज महसूस हुआ। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा। इसलिए यह तय किया गया कि वह आराम और रिहैबिलिटेशन के लिए इंग्लैंड लौटे गए हैं।’
(भाषा इनपुट के साथ)
