बॉलीवुड

Adipurush Movie Trailer: रिलीज हुआ 'आदिपुरुष' का धमाकेदार ट्रेलर, VFX ने उड़ाए फैंस के होश

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 9, 2023, 02:27 PM IST

Adipurush Movie Trailer: सुपरस्टार प्रभास की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का दमदार ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त VFX देखने को मिल रहे हैं। श्री राम के अवतार में प्रभास और माता सीता के रोल में कृति सेनन काफी अच्छे लग रहे हैं।

Image

Adipurush Trailer out

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • फैंस को मूवी का ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।
  • ट्रेलर में जबरदस्त VFX देखने को मिल रहे हैं।

Adipurush Movie Trailer: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की बिग बजट मूवी 'आदिपुरुष' (Adipurush Trailer) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। फिल्म का दमदार ट्रेलर फैंस को काफी पंसद आ रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त VFX देखने को मिल रहे हैं। श्री राम के अवतार में प्रभास और माता सीता के रोल में कृति सेनन काफी अच्छे लग रहे हैं। साउथ सुपरस्टार प्रभाष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मूवी आदिपुरुष 16 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फैंस फिल्म के ट्रेलर का बड़ी बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। आदिपुरुष का ट्रेलर आज दोपहर रिलीज कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही फिल्म के ट्रेलर को लेकर बज बना हुआ था। फैंस का मानना है कि टीजर के मुकाबले अब फिल्म के ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन देखने को मिल रहा है। आज ट्रेलर लॉन्च में कृति सेनन समेत फिल्म के बाकी स्टाकास्ट नजर आए हैं।

VFX देख उड़े फैंस के होश

आदिपुरुष का ट्रेलर देख फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। मूवी का ट्रेलर देख दर्शकों के रौंगटे खड़े हो गए हैं। फिल्म के ट्रेलर में VFX का इस्तेमाल बड़े बखूबी से किया गया है। कई मौकों पर VFX की दमदार क्वालिटी साफ नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा हो गया है कि 'आदिपुरुष' धमाकेदार हिट साबित होने वाली है।

टीजर के बाद मचा था हड़कंप

बता दें कि पिछले साल आदिपुरुष का टीजर जारी किया गया था, जिसपर काफी विवाद खड़ा हो गया था। अब मेकर्स उम्मीद जता रहे है कि आदिपुरुष के ट्रेलर को लेकर कोई नया विवाद न शुरू हो जाए। ट्रेलर से पहले आदिपुरुष में भगवान राम, माता सीता और हनुमान जी के पोस्टर रिलीज किेए गए थे। इस पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद खड़ा हुआ था। हालांकि फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त दिख रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article