देश

NCP के दोनों धड़ों का विलय होगा या नहीं? सुप्रिया सुले का आया बयान, संजय राउत को दिया जवाब

विलय पर हो रही बयानबाजी खासकर शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्णियों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि 'लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है, बाकी खबरें तो चलती रहेंगी। बार-बार और सीधा बोल रही हूं कि इस विषय से परेशान हो गई हूं, फिर बोल रही हूं।'

Image

एनसीपी के विलय पर सुप्रिया सुले का बयान।

Photo : PTI

Supriya Sule News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों धड़ों शरद पवार और अजित पवार गुट में विलय की चर्चाओं को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई हुई है। हाल के दिनों में विलय को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है लेकिन अब इस पर एनसीपी (एसपी) गुट की नेता सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान दिया है। सुले ने शनिवार को कहा कि अजित पवार जब जीवित थे तो दोनों धड़ों के विलय पर चर्चा चल रही थी। विलय की तारीख भी तय हो गई थी लेकिन हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अजित की मौत होने के बाद इस पर बातचीत बंद हो गई।

इस विषय से परेशान हो गई हूं-सुले

विलय पर हो रही बयानबाजी खासकर शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्णियों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि 'लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है, बाकी खबरें तो चलती रहेंगी। बार-बार और सीधा बोल रही हूं कि इस विषय से परेशान हो गई हूं, फिर बोल रही हूं।'

एक-दो दिनों में यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा-राउत

वहीं, NCP के विलय पर संजय राउत ने कहा कि दोनों तरफ अलग-अलग गुट हैं। एक गुट सत्ता से चिपके रहने की कोशिश कर रहा है, तो दूसरा सत्ता में जाने के लिए छटपटा रहा है। कल कोई बैठक नहीं हुई। सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल की मुलाकात भी नहीं हुई। संसदीय कार्यसमिति की बैठक में ये सभी लोग मौजूद रहते हैं। पत्रकारिता की भी तारीफ करनी पड़ेगी। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बैठक चलती है, क्या उसमें विलय पर चर्चा होना संभव है? मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि विलय की खबर महज एक दंतकथा है। एक-दो दिनों में यह पूरा मामला खत्म हो जाएगा।'

शिवसेना नेता ने कहा कि शरद पवार और सुप्रिया सुले, अमित शाह की एनसीपी के साथ नहीं जाएंगे।बीजेपी और सामने वाले पक्ष की ओर से जानबूझकर भ्रम फैलाया जा रहा है।

पार्टी नेतृत्व और सहयोगी दलों से सलाह लेनी होगी-भुजबल

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस रुख का समर्थन किया कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुट भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से सलाह लिए बिना विलय की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकते। हालांकि, शरद पवार के गुट ने इस रुख का विरोध किया है। सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और शरद पवार की राकांपा (शप) के संभावित विलय की अटकलों के बीच पत्रकारों से बात करते हुए भुजबल ने कहा कि इस बारे में कोई भी कदम उठाने से पहले पार्टी नेतृत्व और सहयोगी दलों से सलाह लेनी होगी। उन्होंने दोनों गुटों के अलग-अलग राजनीतिक गठबंधनों का भी जिक्र किया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article