देश

Today Weather Report: पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार, उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली NCR का हाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 13, 2023, 08:04 AM IST

Today Weather Report: दिल्ली में रविवार को गर्मी और उमस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम छिटपुट और काफी व्यापक वर्षा का अनुमान है।

Image

आज का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Photo : PTI

Today Weather Report: भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार यानि कि 13 अगस्त को पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के लिए तो रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां की सरकार ने भी पर्यटकों से फिलहाल उत्तराखंड नहीं आने की अपील की है। राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलजमाव हो गया है और नदियां उफान पर हैं।

दिल्ली में नहीं होगी बारिश

इस बीच, दिल्ली में रविवार को गर्मी और उमस रहने का अनुमान है। आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में हल्की से मध्यम छिटपुट और काफी व्यापक वर्षा का अनुमान है।

उत्तराखंड मौसम अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है, जहां भारी बारिश के कारण कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन भी हुआ, जिसके कारण चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा अवरुद्ध हो गया। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार तक के लिए उत्तराखंड के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में 'रेड' अलर्ट जारी किया है।

बाकी राज्यों का हाल

पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के उप-हिमालयी राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान के साथ व्यापक वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बड़े पैमाने पर बारिश होने की संभावना है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, गंगा-पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग