देश

टीएमसी का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर ने नाम और लोगो बदला, लिख दिया-YugaLabs

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 28, 2023, 09:20 AM IST

अभी तक हैकर्स ने इस अकाउंट से कोई पोस्ट ट्वीट नहीं किया है। अकाउंट को वापस पाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

Image

टीएमसी का ट्विटर अकाउंट हैक (twitter)

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट मंगलवार को हैक कर लिया गया। टीएमसी अकाउंट का डिस्प्ले पिक्चर बदल दिया गया और डिस्प्ले हैंडल @YugaLabs में बदल दिया गया। अभी तक हैकर्स ने अकाउंट से कोई पोस्ट ट्वीट नहीं किया है। YugaLabs अमेरिका में स्थित एक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी कंपनी है जो एनएफटी और डिजिटल कलेक्टिबल्स विकसित करती है। यह क्रिप्टोक्यूरेंसी और डिजिटल मीडिया में भी काम करती है।

इन सियासी दलों का का ट्विटर अकाउंट हो चुका है हैक

पिछले साल 10 दिसंबर को वाईएसआर कांग्रेस का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। इसके बाद इस अकाउंट से क्रिप्टो-मुद्राओं को बढ़ावा देना शुरू कर दिया गया। पार्टी के ट्विटर बायो डिटेल को 'NFT मिलियनेयर' में बदल दिया गया था और डिस्प्ले फोटो को बोरेड एप यॉट क्लब (BAYC) की एक तस्वीर में बदल दिया गया था। इससे पहले अक्टूबर में तेलुगू देशम पार्टी का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया गया था।

अप्रैल 2022 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था। हैकर्स ने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री की डिस्प्ले पिक्चर हटा ली। तब भी डिस्प्ले फोटो को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो से बदलकर BAYC कलेक्शन की तस्वीर लगा दी थी। हैकर्स ने खाते को @BoredApeYC और @YugaLabs से बदल दिया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article