देश

Tiranga Yatra: कश्मीर में 'भारत माता की जय' के नारों की गूंज, निकाली गई 'तिरंगा यात्रा, देखें VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 13, 2023, 04:16 PM IST

Tiranga Yatra in Jammu Kashmir: 76वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, बीजेपी ने श्रीनगर में 'तिरंगा यात्रा' निकाली।

Image

बीजेपी ने श्रीनगर में 'तिरंगा यात्रा' निकाली

76वें स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) की राजधानी श्रीनगर (Srinagar) में 'तिरंगा यात्रा' निकाली गई गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की है इस क्रम में देशवासी बढ़चढ़कर इस अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) भी तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) के कार्यक्रम में शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में तिरंगा यात्रा निकली गई, तिरंगा यात्रा को जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाई, इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर अपना जोश दिखाया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article