देश

Tiranga Rally: जम्मू कश्मीर में डल झील पर हुआ तिरंगा शिकरा रैली का आयोजन, लोगों में जबरदस्त उत्साह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2023, 09:30 AM IST

Tiranga Rally: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में स्थित डल झील पर मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत 'तिरंगा शिकारा' रैली का आयोजन किया गया।

Image

तिरंगा शिकरा रैली (तस्वीर-ANI)

Tiranga Rally: स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में मंगलवार को यहां डल झील पर 'तिरंगा शिकारा' रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा किया गया था। इस रैली में करीब 150 लोगों ने भाग लिया। नेहरू पार्क से SKICC तक हुई। जहां से यह SKICC में समाप्त होने से पहले चार चिनारी तक गई। इसका आयोजन नई दिल्ली स्थित गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) सैल्यूट तिरंगा ने किया।

यह रैली नेहरू पार्क से शुरू होकर SKICC(शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर) तक हुई, जहां यह समाप्त होने से पहले चार चिनारी गयी । इस रैली में करीब 150 लोगों ने हिस्सा लिया। सैल्यूट तिरंगा के जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन कलाल ने कहा कि यह पहला मौका है जब जम्मू कश्मीर में तिरंगा शिकारा रैली का आयोजन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प 'हर घर तिरंगा' पर केंद्रशासित प्रदेश के युवाओं ने एक से 15 अगस्त तक अभियान चलाने का फैसला किया है।

इस रैली में शामिल होने के लिये कलाल ने जम्मू कश्मीर के युवाओं का आभार जताया । उन्होंने कहा कि युवाओं में उत्साह है और इस उत्साह को बनाए रखने के लिए रैली का आयोजन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में चल रहा है।

जम्मू कश्मीर सैल्यूट तिरंगा के युवा अध्यक्ष मोहम्मद यूसूफ ने बताया कि तिरंगा शिकारा रैली से 15 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई है जिसका समापन स्वतंत्रता दिवस पर होगा। उन्होंने बताया कि जम्मू में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके बाद चिनाब घाटी और फिर पीर पंचाल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं, कार्यक्रम की डल झील से शुरुआत करने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि यह एक प्रमुख स्थल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article