देश

JNU में फिर भिड़ गए छात्रों के गुट, बाहरी लोगों की एंट्री के बाद बवाल, मौके पर पुलिस बल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 10, 2022, 08:58 PM IST

JNU clash: दिल्ली स्थित JNU कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है, आरोप है कि बाहरी लोगों को भी इस घटना के लिए बुलाया गया।

Image

JNU कैंपस एक बार फिर बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS

  • JNU कैंपस एक बार फिर से सुर्खियों में हैं
  • कैंपस में दो छात्र गुटों के बीच मारपीट की खबर
  • इसमें बाहरी लोगों का भी इन्वालमेंट बताया जा रहा है

दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) फिर से एक बार सुर्खियों में हैं इस बार भी यहां स्टूडेंट गुटों में टकराव हुआ है, कहा जा रहा है कि ये लड़ाई छात्रों के दो गुटों के बीच हुई है और इसमें बाहरी लोगों का भी इन्वालमेंट बताया जा रहा है जिससे स्थिति और बिगड़ी है, मारपीट में दो छात्र घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जेएनयू कैंपस के ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट का दूसरे हॉस्टल के स्टूडेंट के साथ विवाद हुआ, फिर दोनों तरफ से बाहरी लोगों को परिसर में बुलाया गया उसके बाद मारपीट की घटना हुई है जिसमें दो स्टूडेंट घायल बताए जा रहे हैं।

JNU CLASH NEWS

JNU CLASH NEWS

जनवरी 2020 में जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों-शिक्षकों पर हमला किया था

गौर हो कि दो साल पहले भी यहां एक घटना सामने आई थी जब साल जनवरी 2020 में जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों ने छात्रों-शिक्षकों पर हमला किया था, इस घटना में तब डंडों आदि से लैस तमाम नकाबपोश लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया था, जिससे भारी बवाल मचा था। उस हमले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संगठन की अध्यक्ष आइशी घोष गंभीर रूप से घायल हो गई थीं वहीं कई अन्य स्टूडेंट भी इस हमले में घायल हो गए थे।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है

वहीं आज की घटना के बाद जेएनयू कैंपस (JNU Campus) में माहौल तनावपूर्ण हो गया है और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है, पुलिस का कहना है कि यह व्यक्तिगत लड़ाई है पुलिस ने बताया कि झगड़े में दो छात्र घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article