क्रिकेट

IND vs AUS: रवि शास्त्री ने बताया ऑस्ट्रेलिया को दवाब में लगाने का ट्रिक, बस रोहित को कहना होगा यह काम

IND vs AUS 3rd Test Match Updates, Ravi Shastri Statement: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और अहम मुकाबला 14 दिसंबर से शुरू होगा। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबर है। तीसरे मुकाबले के आगाज से पहले टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में लगाने का ट्रिक बताया दिया है। बस कप्तान रोहित शर्मा को यह काम करना होगा।

Image

रोहित शर्मा और रवि शास्त्री। (फोटो- BCCI/Ravi Shastri X)

Photo : Twitter

IND vs AUS 3rd Test Match Updates, Ravi Shastri Statement: भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बृहस्पतिवार को भारत के कप्तान रोहित शर्मा से कहा कि अगर उन्हें आत्मविश्वास से भरी प्रतिद्वंद्वी टीम को दबाव में लाना है तो उन्हें पारी का आगाज करना चाहिए। भारत ने 2017-18 में ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीती थी, तब शास्त्री टीम के निदेशक के रूप में कार्यरत थे और 2020-21 में पिछले दौरे में मेजबानों को चौंकाने के लिए शानदार वापसी की थी तब वह मुख्य कोच थे।

रोहित को छठे नंबर पर बल्लेबाजी कराने के कदम से भारत को मनमुताबिक परिणाम नहीं मिले और उन्हें एडिलेड में दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इससे पांच मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर हो गई और शास्त्री का मानना है कि इससे सीरीज का भाग्य तय हो सकता है।

शास्त्री ने ‘द एज’ से कहा, ‘वह (रोहित) पिछले आठ या नौ साल से इसी स्थान (बतौर सलामी बल्लेबाज) पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि वह दुनिया में धूम मचाने जा रहा है। वह ऐसा कर सकता है। लेकिन यह जगह उसके लिए सबसे अच्छी है। अगर उसे ऑस्ट्रेलिया को परेशानी में डालना है तो उसे पहला वार करना होगा। पारी का आगाज करना ही वह जगह है जहां से वह ऐसा कर सकता है।’

पिछले हफ्ते गुलाबी गेंद के टेस्ट से पहले रोहित ने अपनी पिछली 10 पारियों में सिर्फ़ एक अर्धशतक लगाया था। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जोड़ी के अच्छे प्रदर्शन के बाद शास्त्री ने दिलचस्प बात की थी कि इसमें बदलाव नहीं किया जाये जबकि कप्तान को मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने का समर्थन किया था। शास्त्री ने कहा कि उन्हें कोई संदेह नहीं है कि शनिवार से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में विजेता रहने वाली टीम सीरीज जीत सकती है।

पूर्व कप्तान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि जो भी टीम यह टेस्ट मैच जीतेगी, वह सीरीज जीतेगी। मेरे मन में बिल्कुल भी संदेह नहीं है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत सही संतुलन बनाए रखे क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने आत्मविश्वास वापस हासिल कर लिया है।’

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article