ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला हुआ इस मैच का मजा तमाम लोगों ने उठाया, वहीं पंजाब से इस मैच से जुड़ी एक घटना सामने आई,पंजाब के मोगा जिले में रविवार को पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट के टी20 विश्व कप फाइनल मैच के बाद एक कॉलेज के छात्रावास परिसर में जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्रों के बीच झड़प हो गई।पुलिस ने बताया कि इस घटना में कुछ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
इसने कहा कि छात्रों का एक समूह एक इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन कॉलेज के छात्रावास में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड का मैच देख रहा था। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुए इस मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने हरा दिया।उन्होंने बताया कि मैच के बाद जम्मू-कश्मीर और बिहार के कुछ छात्रों के बीच कुछ मुद्दों पर बहस हो गई, जिसके कुछ ही देर बाद उन्होंने एक-दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि स्थानीय पुलिस अधिकारियों का एक दल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। इसने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
घटना मोगा के लाला लाजपत राय पालिटेक्निक कालेज की है। यहां छात्रों के दो गुट पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान भिड़ गए। उन्होंने हाथापाई के बाद एक-दूसरे पर ईंट और पत्थर चलाए।
दोनों गुटों में पहले हाथापाई हुई और फिर लात-घूसे चले। फिर, उनके बीच ईंट और पत्थर चलने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को स्थिति को काबू करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा है। इस घटना में कई छात्र घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है।
