देश

भोले के दर पर राहुल गांधी, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बाबा बैधनाथ धाम पहुंचे कांग्रेस नेता, की पूजा-अर्चना

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 3, 2024, 07:11 PM IST

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले से होते हुए झारखंड में प्रवेश कर गई। पाकुड़ के लिट्टीपारा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई।

Image

देवघर में बाबा बैधनाथ धाम में पूजा करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Photo : Twitter

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड पहुंच गई है। पश्चिम बंगाल के रास्ते शुक्रवार को राहुल गांधी झारखंड पहुंचे। अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।

आज दोपहर मंदर पहुंचे राहुल गांधी

14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यात्रा शुक्रवार दोपहर को पश्चिम बंगाल से पाकुड़ जिले से होते हुए झारखंड में प्रवेश कर गई। पाकुड़ के लिट्टीपारा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा शनिवार सुबह गोड्डा जिले के सरकंडा चौक से फिर शुरू हुई। राहुल गांधी दोपहर करीब ढाई बजे देवघर में बैधनाथ धाम पहुंचे। कांग्रेस की ओर से इस यात्रा के बारे में एक्स पर जानकारी देते हुए कई फोटो पोस्ट किए गए हैं। जिसमें राहुल गांधी पूजा करते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने लिखा- "आज राहुल गांधी ने झारखंड के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैधनाथ धाम में रुद्राभिषेक कर देश की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।"

राहुल के विरोध में नारा

राहुल गांधी जब बाबा बैधनाथ धाम मंदिर से बाहर निकले तो कुछ लोग उनके खिलाफ नारा लगाने लगे। इस दौरान नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे।

राहुल गांधी का कार्यक्रम

बाद में, राहुल गांधी ने यहां एक रोड शो का नेतृत्व किया और एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित किया। इसके बाद यात्रा धनबाद के लिए रवाना हो गई, जहां यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। रात्रि विश्राम की योजना धनबाद के टुंडी ब्लॉक के हलकटा में बनाई गई है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article