देश

Punjab Lohri 2026 Bumper Lottery 2026 Updates Live: पंजाब स्टेट लोहरी मकर संक्रांति 2026 बम्पर लाटरी रिजल्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Punjab Lohri Bumber Lottery Online Result: पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का ड्रा आधिकारिक रूप से आप https://punjabstatelotteries.gov.in/Static/LotteryResult देख सकते हैं।

punjab lottery online result check

पंजाब स्टेट लोहरी मकर संक्रांति 2026 बम्पर लाटरी रिजल्ट कैसे चेक करें

Punjab Lohri Bumber Lottery Online Result: पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 के दो लकी विजेता आज यानि कि शनिवार को करोड़पति बनेंगे। पंजाब बंपर लॉटरी का ड्रा आज शाम 6 बजे निकलेगा, जिसके बाद विजेता अपने टिकट नंबर का मिलान करके, अपनी धनराशि पर क्लेम कर पाएंगे। पंजाब सरकार की ओर से पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 के ड्रा के रिजल्ट को ऑनलाइन देखने की व्यवस्था की गई है, जहां टिकट खरीददार अपनी लॉटरी का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

पंजाब लॉटरी का रिजल्ट ऑनलाइन कहां देखें

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का रिजल्ट आप ऑनलाइन देखने के लिए https://punjabstatelotteries.gov.in/Static/LotteryResult पर क्लिक करें। यहां लॉटरी का रिजल्ट लाइव आएगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत पर भी पंजाब लॉटरी का रिजल्ट लाइव देख सकते हैं।

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 में कितने का इनाम

मुख्य इनाम संरचना के तहत पहले पुरस्कार के रूप में एक विजेता को ₹10 करोड़ दिए जाएंगे। दूसरे पुरस्कार में एक विजेता को ₹1 करोड़ मिलेगा, जबकि तीसरे पुरस्कार के अंतर्गत एक विजेता को ₹50 लाख प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा चौथे पुरस्कार के तहत आठ विजेताओं को ₹10-10 लाख और पांचवें पुरस्कार के अंतर्गत आठ विजेताओं को ₹5-5 लाख की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही हजारों की संख्या में अन्य छोटे इनाम भी रखे गए हैं।

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 के नियम

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 के नियमों के अनुसार फटे हुए, जाली या किसी भी प्रकार से छेड़छाड़ किए गए टिकट मान्य नहीं होंगे। एक टिकट पर केवल एक ही, वह भी सबसे बड़ा इनाम दिया जाएगा। राष्ट्रीय अवकाश जैसे 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर के दिन ड्रॉ आयोजित नहीं किया जाएगा। लॉटरी परिणाम घोषित होने के बाद विजेता को 30 दिनों के भीतर इनाम का दावा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय सीमा के बाद दावा न किए गए इनाम को राज्य सरकार की संपत्ति माना जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article