देश

अगर चूहे ने काट दिया पंजाब बंपर लॉटरी का टिकट तो क्या इनाम मिलेगा? जानिए सही जवाब

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026 Draw Rule: अगर पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 के टिकट को चूहे ने काट दिया या फिर किसी और तरीक से लॉटरी की टिकट क्षतिग्रस्त हो गया तो क्या विजेता को इनाम का राशि मिलेगी या नहीं मिलेगी? इसका जवाब यहां जानिए

rat eats lootery ticket

अगर चूहे ने काट से पंजाब बंपर लॉटरी का टिकट तो क्या इनाम मिलेगा?

Punjab State Dear Lohri Makar Sankranti Bumper Lottery 2026 Draw Rule: पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का ड्रा आज शाम 6 बजे चंडीगढ़ में निकाला जाएगा। साल का पहला सबसे बड़ी लॉटरी स्कीम के विजेताओं के नामों की घोषणा आज पंजाब सरकार करेगी। ऐसे में लॉटरी के टिकट खरीदने वाले के दिमाग में कई प्रश्न हैं। जिसमें से एक है कि अगर किसी कारणवश टिकट को चूहे ने काट दिया तो क्या इनाम मिलेगा? आइए इसका जवाब जानते हैं।

अगर चूहे ने काट दिया लॉटरी का टिकट तो इनाम मिलेगा?

सोचिए किसी ने पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी का इनाम जीता हो, लेकिन जब वो टिकट खोजने जाए तो पता चले कि टिकट को तो चूहे ने काट दिया है, ऐसे में सवाल यही होगा कि अब क्या होगा, टिकट का इनाम मिलेगा या नहीं- इसका सीधा जवाब है नहीं। टिकट का इनाम नहीं मिलेगा, भले ही इनाम की राशि कितनी भी हो। सरकार उस इनाम की राशि को जब्त कर लेगी।

न कटा-फटा, न किसी प्रकार से क्षतिग्रस्त टिकट चाहिए

इतना ही नहीं पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी के नियम साफ कहते हैं कि टिकट किसी भी प्रकास से डैमेज न हो, यानि सिर्फ चूहे के काटने वाले टिकट नहीं, किसी भी प्रकार के क्षतिग्रस्त टिकट को इनाम नहीं मिलगा। जिसमें टिकट का पानी में गलना, लॉटरी टिकट का फट जाना, लॉटरी टिकट का कट जाना। सभी शामिल है।

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का नियम

  • फटे, जाली या छेड़छाड़ किए गए टिकट मान्य नहीं
  • एक टिकट पर केवल एक ही (सबसे बड़ा) इनाम मिलेगा
  • राष्ट्रीय अवकाश (26 जनवरी, 15 अगस्त, 2 अक्टूबर) को ड्रॉ नहीं होगा
  • रिणाम प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर दावा आवश्यक
  • समय सीमा के बाद इनाम राज्य सरकार की संपत्ति माना जाएगा

पंजाब स्टेट डियर लोहड़ी मकर संक्रांति बंपर लॉटरी 2026 का कानूनी क्षेत्राधिकार

अगर आपको लॉटरी के इनाम से कोई शिकायत है तो इसके लिए कानूनी लड़ाई सिर्फ चंडीगढ़ में ही लड़ी जाएगी। चंडीगढ़ की अदालतों में ही कानूनी अपील हो सकेगा। भले ही आप किसी भी जिले में रहते हों।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article