कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेताओं के सुप्रीम कोर्ट परिसर में पहुंचकर याचिका दाखिल करने का रास्ता खुल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर सहमति जताई है कि कांग्रेस के पांच से दस नेता अपने वकीलों के साथ अदालत परिसर में स्थित फाइलिंग काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकते हैं। इस संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने भी सहमति जताई है।
जानकारी के मुताबिक, याचिका दाखिल करने के लिए जिस फाइलिंग काउंटर की बात हो रही है, वह सुप्रीम कोर्ट के हाई-सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर स्थित है। इस क्षेत्र में आम लोग बिना विशेष पास के भी जा सकते हैं। ऐसे में राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के वकीलों के साथ वहां पहुंचकर याचिका दाखिल करने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पांच से दस नेताओं को अपने वकीलों के साथ फाइलिंग काउंटर तक जाने की अनुमति देने पर सहमति बनी है।
सीजेआई की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम नहीं
सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करने को लेकर जारी घटनाक्रम के बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने पुष्टि की है कि प्रदर्शन मार्च आगे बढ़ने के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के कार्यालय की ओर से किसी भी तरह के अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय में विपक्ष की तरफ से तीन पिटीशन दाखिल की जाएंगी। ये पिटीशन एडवोकेट प्रसन्ना के वकालत नामे के साथ दाखिल होंगी। इसके साथ ही यह भी सामने आया है कि राहुल गांधी व कांग्रेस नेता याचिका दाखिल करने सुप्रीम कोर्ट परिसर में आ सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की सहमति दे दी है कि पांच-दस नेता अपने वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट परिसर में फाइलिंग काउंटर पर याचिका दाखिल कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक,ये काउंटर हाई सिक्योरिटी क्षेत्र के बाहर है जहां लोग बिना पास के जा सकते हैं। CJI सूर्य कांत ने भी इस पर सहमति जताई है।
