UP के Amroha में एक पुलिस दरोगा के रिटायरमेंट (retirement) पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मी DJ की धुन पर जमकर थिरके... हो गई तू बल्ले-बल्ले, हो जाएगी बल्ले-बल्ले गाने पर दरोगा के साथ कई पुलिस कर्मियों ने खूब dance किया। इस दौरान शिकायत लेकर पहुंचे कई फरियादी इंतजार करते-करते थक हारकर वापस मायूस अपने घर लौट गए।
गौर हो कि अमरोहा के आदमपुर थाने में लंबे समय तैनात रहे दरोगा ओमकार सिंह की सेवानिवृति होने पर थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें दावत भी चली।
कार्यक्रम में सुबह से शाम तक DJ चलता रहा और डीजे पर तरह के तरह के फिल्मी गानों पर पुलिस कर्मी नाचते रहे। इस दौरान फरियाद लेकर पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस होकर वापस लौट आए।
