दिल्ली

क्या हो गया दिलवालों की दिल्ली को? बाइक टच होने पर हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:31 PM IST

Delhi Crime: दिल्‍ली के जगतपुरी इलाके में रोड रेज का एक बड़ा मामला सामने आया है। बाइक टच होने के विवाद में एक व्‍यक्ति ने बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला बोल दिया। इस हमले में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

रोड रेज में बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जगतपुरी के चंदू पार्क क्षेत्र में हुआ था रोडरेज का यह विवाद
  • बाइक टच होते ही आरोपी ने शुरू कर दी थी गाली-गलौज
  • चाकू से सीने, पेट, कमर और हाथ पर ताबड़तोड़ किए कई वार

Delhi Crime: राजधानी दिल्‍ली में रोड रेज का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जगतपुरी इलाके में बाइक टच होने पर मोटरसाइकिल सवार युवक पर एक व्‍यक्ति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस हमले में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पहले डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवा गया, जहां से जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान जगतपुरी के रहने वाले मलखान सिंह के तौर पर हुई है। वहीं, आरोपी युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। रोडरेज के शिकार मलखान सिंह अपने परिवार के साथ जगतपुरी में रहते हैं। वह घरों में टाइल्‍स और पत्थर लगाने का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार, मलखान अपने दोस्त धर्मेंद्र के साथ शाम चंदू पार्क क्षेत्र में बाइक ठीक करवाने के लिए गए थे। शाम करीब पांच बजे वे बाइक लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पास में खड़े एक व्‍यक्ति से छू गई। जिस पर उसने मलखान के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।

आरोपी ने जेब से चाकू निकाल कर बोल दिया हमला

बताया जा रहा है कि, मलखान ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाकर हमला बोल दिया। आरोपी ने पीड़ित के पेट, छाती, हाथ, कमर पर चाकू से कई वार किए, जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया, जहां पीड़ित का इलाज चल रहा है। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच व आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। एक टीम घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि, हमला करने वाला व्‍यक्ति करीब 30 से 35 साल का था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article