वाराणसी

Varanasi News: वाराणसी में थाने में नशे में धुत पहुंचा सिपाही, फरियादियों से की मारपीट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 09:35 PM IST

Varanasi Police: वाराणसी में शराब के नशे में धुत एक सिपाही ने फिर वर्दी की बदनामी कराई है। नशे में धुत सिपाही ने मंडुवाडीह थाने आए फरियादियों से मारपीट की है। मंडुवाडीह थाने में तैनात इस सिपाही की पहचान विनय कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Image

नशे में धुत सिपाही ने फरियादियों से की मारपीट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • थाने में महिला और पुरुष फरियादियों के साथ की बदसलूकी
  • थानाध्यक्ष ने सिपाही की मेडिकल जांच कराकर उच्चाधिकारियों को भेजी रिपोर्ट
  • सिपाही विनय कुमार सिंह सरकारी जीप के चालक पद पर है तैनात

Varanasi News: वाराणसी के मंडुआडीह थाने में फरियादियों के साथ मारपीट एवं बदसलूकी की गई है। थाने के सिपाही ने नशे में धुत होकर महिला और पुरुष फरियादियों के साथ मारपीट की है। सूचना मिलने पर जब कुछ पत्रकार थाना पहुंचे तो सिपाही विनय कुमार सिंह ने उन्हें भी देख लेने की धमकी दे डाली।

मामले को बढ़ता देखकर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने सिपाही विनय की मेडिकल जांच करवाई और उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर भेज दिया है। इधर, क्षेत्र में सिपाही विनय की हरकत चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों में पुलिस अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

पूर्व आईपीएस ने की उच्च अधिकारियों से शिकायत

आरोप है कि, पूर्व आईपीएस एवं अधिकार सेना के संयोजक अमिताभ ठाकुर की पार्टी के छात्र अधिकार सेना के अध्यक्ष रितेश सिंह को मंडुआडीह थाने के सिपाही विनय ने बिना वजह थप्पड़ मारा है। इसके बाद अमिताभ ठाकुर ने उच्च अधिकारियों से सिपाही की शिकायत की है। उन्होंने ट्वीट कर आरोपी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, रितेश एक शिकायत लेकर मंडुआडीह थाना पहुंचे थे।

सिपाही की चल रही थी नाइट ड्यूटी

थाने में फरियादियों से मारपीट किए जाने की सूचना पर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह वहां तत्काल पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को शांत करवाया। इसके साथ ही नशे में धुत सिपाही को पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल भेज दिया। पुलिस कर्मियों का कहना है कि, सिपाही विनय सरकारी जीप के चालक पद पर कार्यरत है। इस समय उसकी नाइट ड्यूटी चल रही है। आरोप है कि, उसने थाना आने से पहले रास्ते में राहगीरों से भी अभद्रता की है। इस पूरे मामले में डीसीपी वरुणा जोन आरती सिंह का कहना है कि, मामले की जांच कैंट सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त कर रहे हैं। जांच में सिपाही दोषी मिलेगा तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article