कांग्रेस (Congress) प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने सोमवार को जब अडानी स्टॉक (Adani Stock) विवाद को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के पिताजी को लेकर एक ऐसा विवादित और अपमानजनक बयान दे दिया जो आने वाले दिनों में कांग्रेस के गले की फांस बन सकता है। पवन खेड़ा का बयान सामने आने के बाद सत्ताधारी बीजेपी भड़क गई है और इसे निम्न स्तर की राजनीति करार दिया है।
देश
PM Modi और उनके दिवंगत पिता को लेकर ये क्या बोल गए पवन खेड़ा? कांग्रेस पर हमलावर हुई BJP
- Authored by: किशोर जोशी
- Updated Feb 20, 2023, 02:46 PM IST
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक बार फिर पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। पवन खेड़ा के इस बयान के बाद बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है और सवाल कर रही है कि आखिर कांग्रेस को मोदी से इतनी नफरत क्यों है।
पवन खेड़ा ने उड़ाया पीएम मोदी के पिता का मजाक
Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
- पवन खेड़ा के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस ने पीएम के पिता का अपमान किया-BJP
- जो कभी राजनीति में भी नहीं रहे उनका मज़ाक़ उड़ा रहे हैं -BJP
- पीएम मोदी से कांग्रेस को इतनी नफरत क्यों-बीजेपी
