देश

Odisha Lightning: ओडिशा में आकाशीय बिजली का कहर, ले ली 10 लोगों की जान, 3 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 3, 2023, 06:45 AM IST

Odisha Lightning: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। बयान में कहा गया है कि चक्रवाती परिसंचरण ने मानसून को सक्रिय कर दिया है जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है।

Image

ओडिशा में बिजली गिरने से 10 की मौत

Photo : Twitter

Odisha Lightning: ओडिशा में आकाशीय बिजली ने शनिवार को जमकर कहर बरपाया और 10 लोगों की जान ले ली। साथ ही तीन लोग घायल भी हो गए हैं। ओडिशा की राजधानी भूवनेश्वर सहित तटीय इलाकों में शनिवार को जमकर बारिश हुई, इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई।

कहां-कहां हुईं मौतें

विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा जिले में चार, बोलांगीर में दो और अंगुल, बौध, जगतसिंहपुर और ढेंकनाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार्यालय ने बताया कि बिजली गिरने से खुर्दा में तीन लोग घायल भी हो गये। अधिकारी ने बताया कि भुवनेश्वर और कटक शहरों सहित ओडिशा के तटीय क्षेत्र में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हुई।

हुई जमकर बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। बयान में कहा गया है कि चक्रवाती परिसंचरण ने मानसून को सक्रिय कर दिया है जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है। भुवनेश्वर और कटक के जुड़वां शहरों में दोपहर में 90 मिनट के अंतराल के दौरान क्रमशः 126 मिमी और 95.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।

ओडिशा में आज का मौसम

शनिवार के बाद रविवार को भी ओडिशा में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है। क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, कटक, ढेंकनाल, अंगुल, संबलपुर, देवगढ़, बौध, सोनपुर, कालाहांडी, कंधमाल जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है और घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article