देश

Nuh Violence: हिंसा का मास्टरमाइंड बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए रची थी 'साजिश'

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 15, 2023, 07:40 PM IST

Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह में भड़की हिंसा के मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोच लिया है। बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिट्टू ने सोशल मीडिया के माध्यम से दंगे भड़काने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को नूंह में बजरंग दल के शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

Image

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Bittu Bajrangi Arrested: हरियाणा के नूंह में बजरंग दल की यात्रा के दौरान भड़की हिंसा को लेकर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। सोशल मीडिया के जरिए हिंसा की साजिश रचने वाले बिट्टू बजरंगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिट्टू को तावडू सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में ये सामने आया था कि बिट्टू बजरंगी ने अपशब्द बोले थे। बिट्टू बजरंगी को इस हिंसा का मास्टरमांइड कहा जा रहा है। जिसने भड़काऊ बयानबाजी के जरिए नूंह और मेवात में हिंसा भड़काई थी।

भड़काऊ वीडियो में बिट्टू बजरंगी ने क्या कहा था?

नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बिट्टू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। बिट्टू बजरंगी के खिलाफ नूंह के एएसपी उषा कुंडू ने शिकायत दर्ज कराई थी। बिट्टू बजरंगी का वीडियो नूंह में शोभायात्रा से पहले वायरल हुआ था। इस वीडियो में वो यात्रा का विरोध करने वालों को खुला चैलेंज देता सुना गया था।

हिंसा के बाद बिट्टू बजरंगी ने पेश की थी सफाई

बिट्टू बजरंगी का वीडियो नूंह हिंसा के दौरान जमकर वायरल हुआ। हिंसा भड़कने के बाद उसने सफाई भी जारी की थी और उसने ये दावा किया था कि उसने कोई भड़काऊ भाषण नहीं दिया। उसने ये भी कहा था कि उसके खिलाफ लोगों ने गलत भाषा का प्रयोग किया। अब पुलिस ने नूंह हिंसा के आरोपी को दबोच लिया है।

सोमवार को नूंह में बहाल हुई इंटरनेट सेवा

नूंह में हिंसा के दो हफ्ते बाद बीते 14 अगस्त को मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी। बाद में निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article