देश

शरद पवार और उनकी राजनीति...अजित को पार्टी का नेता बताने के बाद पलटे NCP प्रमुख, बोले- नहीं कहा कुछ ऐसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 26, 2023, 07:50 AM IST

अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में शामिल हो गए थे। इसके कारण शरद पवार द्वारा गठित राजनीतिक दल में विभाजन हो गया।

Image

शरद पवार और अजीत पवार एक कार्यक्रम के दौरान

Photo : ANI

शरद पवार की राजनीति को देखकर उनके सहयोगी तो कंफ्यूजन में हैं ही, जनता भी कंफ्यूज हो रही होगी। कभी बागी भतीजे अजित पवार के साथ सहानुभूति जताते हैं तो कभी उन्हें गद्दार दिखाने की कोशिश करते हैं। कभी उनसे छुपकर मुलाकात करते हैं तो कभी खुलेआम। अब शरद पवार ने एक और यू टर्न ले लिया है। शुक्रवार को जिस अजित पवार को शरद पवार पार्टी का नेता बता रहे थे, उसके कुछ घंटों बाद ही अपनी बात से पलट गए।

पहले क्या बोले

शरद पवार ने पहले तो कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में कोई फूट नहीं है और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पार्टी के नेता हैं। कोल्हापुर में एक रैली को संबोधित करने के लिए वहां रवाना होने से पहले पुणे जिले में अपने गृहनगर बारामती में सुबह-सुबह पत्रकारों से बातचीत में शरद पवार ने कहा था कि कुछ नेताओं ने ‘‘अलग राजनीतिक रुख’’ अपनाकर राकांपा छोड़ दिया है, लेकिन इसे पार्टी में फूट नहीं कहा जा सकता।

फिर पलट गए शरद पवार

बारामती में दिए गए राकांपा प्रमुख के इस बयान से हलचल मचने के बाद पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने कुछ ही घंटों बाद सतारा जिले में यह स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है। शरद पवार ने कहा- "मैं नहीं कह रहा हूं कि वह हमारे नेता हैं। सुप्रिया (सुले) के लिए ऐसा कहना सही है। वह (सुले) उनकी (अजित पवार) छोटी बहन है। इससे कोई राजनीतिक मायने निकलने कर जरूरत नहीं है।" यह पूछने पर कि क्या वह सुले के विचारों से सहमति रखते हैं, शरद पवार ने कहा- "मैं? आप गलत हैं। जिन्होंने अलग रुख अपना लिया है वे हमारे नेता नहीं हो सकते हैं।"

जब टूटी एनसीपी

अजित पवार और राकांपा के आठ अन्य विधायक दो जुलाई को राज्य में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में शामिल हो गए थे। इसके कारण शरद पवार द्वारा गठित राजनीतिक दल में विभाजन हो गया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article