देश

जब मिले राम मंदिर आंदोलन के दो नायक, भारत रत्न की घोषणा के बाद आडवाणी के घर पहुंचे मुरली मनोहर जोशी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 3, 2024, 10:06 PM IST

वयोवृद्ध भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को दिल्ली में अपने पार्टी सहयोगी लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

Image

लाल कृष्ण आडवाणी से मिले मुरली मनोहर जोशी

Photo : Twitter

लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को राम मंदिर आंदोलन का अगुआ माना जाता है। दोनों की मुलाकात की कुछ फोटोज भी सामने आए हैं।

क्या बोले मुरली मनोहर जोशी

वयोवृद्ध भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को दिल्ली में अपने पार्टी सहयोगी लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।मुलाकात के बाद मुरली मनोहर जोशी ने कहा- "मैंने लाल कृष्ण आडवाणी जी से मुलाकात कर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित होने पर बधाई दी। देश भर के लोग इस फैसले से बेहद खुश हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई, नानाजी देशमुख और लालकृष्ण आडवाणी के साथ काम करने का मौका मिला।"

आडवाणी ने किया आभार व्यक्त

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किए जाने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनका, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों का भी सम्मान है। आडवाणी ने कहा- "आरएसएस में शामिल होने के बाद से जीवन में मुझे जो भी जिम्मेदारी मिली, उसे निभाते हुए अपने प्रिय देश की समर्पित और निस्वार्थ सेवा करने में ही मुझे खुशी मिली।"

पीएम मोदी ने की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को घोषणा की कि आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। मोदी ने कहा कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना मेरे लिए बहुत भावुक क्षण है। मैं इसे हमेशा अपना सौभाग्य मानूंगा कि मुझे उनके साथ बातचीत करने और उनसे सीखने के अनगिनत अवसर मिले।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article