देश

भारत होगा विश्व का ग्रोथ इंजन, BRICS बिजनेस फोरम में बोले PM Modi

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 22, 2023, 11:27 PM IST

BRICS Business Forum: पीएम मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा, पिछले कुछ वर्षों में हमने मिशन मोड में जो सुधार किए हैं उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, आने वाले वर्षों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ये इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया।

Image

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में पीएम मोदी

Photo : ANI

BRICS Business Forum: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण अफ्रीक को जोहन्सबर्ग पहुंचे हैं। यहां उन्होंने ब्रिक्स बिजनेस फोरम लीडर्स डायलॉग को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आने वाले वर्षों में भारत विश्व का ग्रोथ इंजन होगा। ये इसलिए है क्योंकि भारत ने आपदा और कठिन समय को आर्थिक सुधारों के अवसर में बदल दिया।

पीएम मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित करते हुए कहा, पिछले कुछ वर्षों में हमने मिशन मोड में जो सुधार किए हैं उनसे भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में लगातार बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, हमने सार्वजनिक सेवा वितरण और सुशासन पर ध्यान केंद्रित किया है। आज भारत में UPI का उपयोग सभी स्तरों पर किया जाता है। दुनिया के सभी देशों में भारत सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन वाला देश है।

भारत बनेगा 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। जल्द ही भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, भारत में जीएसटी और इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड लागू होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र निजी क्षेत्र के लिए खोले गए हैं। प्रौद्योगिकी के उपयोग से भारत ने वित्तीय समावेशन में एक और बड़ी छलांग लगाई है। उन्होंने कहा, आज स्ट्रीट वेंडरों से लेकर शॉपिंग मॉल तक यूपीआई का उपयोग किया जा रहा है। हम भारत को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा,इलेक्ट्रिक वाहन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रहे हैं।

पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत

इससे पहले जोहन्सबर्ग पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। बता दें, पीएम मोदी यहां राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर आए हैं। वे 22 से 24 अगस्त तक दक्षिणी अफ्रीका के दौरे पर रहेंगे। बता दें, ब्रिक्स समूह में भारत के अलावा रूस, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। साल 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है। ब्रिक्स समिट में भाग लेने के बाद पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से 25 अगस्त को ग्रीस के प्रधानमंत्री क्यारीकोस मित्सोटाकिस के निमंत्रण पर एथेंस पहुंचेंगे। यह मोदी की पहली ग्रीस यात्रा होगी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article