Hindi Samachar 2 October: गुजरात के राजकोट शहर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर पानी की एक बोतल फेंकी गई। इंडोनेशिया में शनिवार रात एक फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गयी है। मैच के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोगों की मौत कुचले जाने के कारण हुई है। रोहित शर्मा ने रविवार को नया भारतीय रिकॉर्ड स्थापित किया। वह देश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने 400 टी20 मैच खेले हैं, यहां पढ़ें दिनभर की अहम खबरें:-
गांधी और शास्त्री की जयंतीः राजघाट-विजयघाट पहुंचे PM, सिर झुका किया प्रणाम; बोले- बापू के आदर्शों पर खरे उतरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन किया। बापू की 153वीं जयंती पर वह देश की राजधानी दिल्ली में बने राजघाट पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर-
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती
Gujarat: गरबा प्रोग्राम में गए CM अरविंद केजरीवाल की ओर फेंकी गई बोतल!गुजरात के राजकोट शहर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर पानी की एक बोतल फेंकी गई। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, प्लास्टिक की यह बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से निकल गयी। पढ़ें पूरी खबर-
Bihar: नीतीश सरकार का एक और विकेट गिरा, अब कृषि मंत्री का इस्तीफा, खुद को बताया था 'चोरों का सरदार'बिहार (Bihar) में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार को रविवार (दो अक्टूबर, 2022) को झटका लगा है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह जानकारी उनके पिता और राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दी। पढ़ें पूरी खबर-
इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 174, कई घायलइंडोनेशिया में शनिवार रात एक फुटबॉल मैच के बाद मची भगदड़ में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 174 हो गयी है। मैच के बाद हुए विवाद को शांत करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे, जिसके चलते प्रशंसकों के बीच भगदड़ मच गई और ज्यादातर लोगों की मौत कुचले जाने के कारण हुई है। पूर्वी जावा प्रांत के मलंग शहर में शनिवार शाम को आयोजित फुटबॉल मैच में मेजबान अरेमा एफसी सुरबाया की पर्सेबाया टीम से 3-2 से हार गई, जिसके बाद प्रशंसकों के बीच झड़पें शुरू हो गईं। पढ़ें पूरी खबर-
