एजुकेशन

UGC NET 2026 Exam City Slip: यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी स्लिप आज हो सकती है जारी, आसान स्टेप्स में ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2026 Exam City Slip: यूजीसी नेट परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार जारी है। एक बार लिंक एक्टिव होने के बाद उम्मीदवार इसे ugcnet.nta.nic.in से डाउनलोड कर पाएंगे।

Image

UGC NET 2026 Exam City Slip (Photo - AI/Newsroom Verified)

UGC NET 2026 Exam City Slip: जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Intimation Slip) आज यानी 23 नवंबर 2026 को जारी किए जाने की संभावना है। एनटीए ने 19 नवंबर 2026 को विषयवार परीक्षा शेड्यूल जारी करते हुए बताया था कि दिसंबर सत्र की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में दो शिफ्टों में आयोजित होगी। सिटी स्लिप से अभ्यर्थियों को अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी मिल सकेगी। आइए इस लेख में आसान भाषा में डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी बातें समझते हैं।

कब होगी UGC NET 2026 दिसंबर सत्र की परीक्षा

यूजीसी नेट 2026 दिसंबर सेशन की एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 14, 15, 16, 17, 18 और 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट यानी सुबह सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - UP Assistant Professor Answer Key पर आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UGC NET दिसंबर 2026 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप 1 - सबसे पहले यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर Candidate Activity या लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में Advance City Intimation Slip for UGC NET December 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लॉगिन पेज पर अपना Application Number, Date of Birth और Security Pin दर्ज करें।

स्टेप 4 - सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप आ जाएगी।

स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट भी लें।

नोट - उम्मीदवार जारी परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के बाद अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं, ताकि उन्हें बाद में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NCERT किताबों की खराब छपाई पर अभिभावकों की चिंता बढ़ी

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

यूजीसी नेट दिसंबर 2026 के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। ई-एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, उम्मीदवार की फोटो, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा नाम-पता, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश होंगे, जिन्हें पढ़कर उनका पालन करना अनिवार्य है।

हेल्पलाइन नंबर

परीक्षा की सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या विवरण में किसी प्रकार की समस्या नजर आने पर उम्मीदवार 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा वह ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article