Rajat Dalal Slams Avinash Mishra: टीवी इंडस्ट्री में अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) और ईशा सिंह (Eisha Singh) के ब्रेकअप ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अविनाश मिश्रा पर ईशा को चीट करने का आरोप लगा है, लेकिन हाल में अविनाश का एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक्टर ने ईशा सिंह को बेवफा का टैग दिया है। इस वीडियो पर अब रजत दलाल का गुस्सा फूटा है। रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अविनाश को ईशा से दूर रहने की नसीहत दी है। इसके अलावा, रजत दलाल ने सोशल मीडिया पेजेस से भी कहा है कि वह इन चीजों की पहले सच्चाई जानें और फिर पोस्ट करें। तलाक के ऐलान के बाद Sapna Choudhary को पति Veer Sahu ने दिखाई अकड़? टशनबाजी में बोले- 'बदनसीब'
रजत दलाल ने निकाली भड़ास
रजत दलाल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अविनाश मिश्रा को खरी खोटी सुनाई। रजत ने कहा, 'भाई छोटी सी रीक्वेस्ट है सभी सोशल मीडिया पेजेस से,.. जो भी डालो पहले चेक जरूर कर लिया है और महापुरूष भाई तू, प्यार महोब्बत बहुत चोड़े में करो नेशनल टीवी पर और फिर तुम्हारा नाड़ा ढीला हो जाए तो कहीं भी सो जाओ और स्टोरी डाल दो की चीजें प्राइवेट होती हैं। ये बढ़िया है। चार बार प्यार से इसे समझाया कि ईशा से दूर रह। हमें तुझसे कोई मतलब नहीं, तूने जो भी किया और तू करता रह। अपना काम कर बस हमसे दूर रह। स्टोरी भी अभी इसलिए डाल रहा हूं कि अभी इसने वो हरकत करी। अभी क्लब में जाकर वो गाना बजा दिया। क्या प्रोपागेंडा चलाना है।' Aly Goni-Jasmin Bhasin जल्द करने वाले हैं शादी? मुनव्वर फारूकी ने दी मुबारकबाद
