देश

Gujarat: गरबा प्रोग्राम में गए CM अरविंद केजरीवाल की ओर फेंकी गई बोतल!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 02:03 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा, "बोतल कुछ दूर से फेंकी गई थी। बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से गुजरी। ऐसा लगता है कि बोतल केजरीवाल पर फेंकी गई थी, लेकिन हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि यह क्या मामला था। इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।"

Image

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल।

Photo : IANS

गुजरात के राजकोट शहर में एक गरबा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर पानी की एक बोतल फेंकी गई। आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, प्लास्टिक की यह बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से निकल गयी।

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि शनिवार रात नवरात्रि के एक गरबा कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल जब लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी पीछे से उनकी ओर किसी ने एक बोतल फेंक दी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा अधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे, जब वह भीड़ के बीच से गुजर रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) के मीडिया संयोजक सुकनराज ने कहा, "बोतल कुछ दूर से फेंकी गई थी। बोतल केजरीवाल के सिर के ऊपर से गुजरी। ऐसा लगता है कि बोतल केजरीवाल पर फेंकी गई थी, लेकिन हम निश्चित रूप से यह नहीं कह सकते कि यह क्या मामला था। इस संबंध में पुलिस से संपर्क करने की कोई आवश्यकता नहीं थी।"

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार से ही गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। मान ने भी राजकोट के एक अन्य गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दोनों मुख्यमंत्री शनिवार को कच्छ जिले के गांधीधाम और जूनागढ़ में रैली करने के बाद रात में राजकोट में रुके थे। वे रविवार को सुरेंद्रनगर शहर और साबरकांठा के खेड़ब्रह्मा शहर में दो रैली को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article