वेब सीरीज

Aashram Season 4: बॉबी देओल और प्रकाश झा ने 'आश्रम 4' की शूटिंग खत्म कर मनाया जश्न, जानें कब रिलीज होगा नया सीजन

Bobby Deol's Aashram Season 4: बॉबी देओल के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बॉबी ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'आश्रम 4' की शूटिंग पूरी करने के बाद स्टारकास्ट के साथ शानदार जश्न मनाया।

Image

'आश्रम 4' की शूटिंग हुई खत्म

Bobby Deol's Aashram Season 4: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) काफी लंबे समय से अपनी लोकप्रिय सीरीज 'एक बदनाम... आश्रम सीजन 4' (Ek Badnaam... Aashram Season 4) की शूटिंग कर रहे थे। अब इस सीरीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रकाश झा ने निर्देशन में बनी रही सीरीज आश्रम 4' की शूटिंग पूर कर ली गई है। सीजन 4 की शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी बॉबी देओल और प्रकाश झा सहित पूरी स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स 'आश्रम 4' की रैप-अप पार्टी में शामिल हुए।

'आश्रम 4' की शूटिंग खत्म होने का कास्ट ने मनाया जश्न

प्रकाश झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैन्स को 'आश्रम 4' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दे दी थी। उन्होंने सेट से एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आश्रम सीजन 4' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। यह सफर जुनून, टीमवर्क और यादगार पलों से भरा रहा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू मेंबर्स का आभार भी जताया। इसके बाद मेकर्स ने सीरीज की शूटिंग पूरी होने के बाद एक शानदार पार्टी होस्ट की, जिसमें बॉबी देओल के साथ फिल्म की ज्यादातर स्टारकास्ट मौजूद रही। पार्टी के दौरान सभी सितारे काफी खुश नजर आए और उन्होंने पैपराजी के सामने रेड कार्पेट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

बॉबी देओल को फैन्स बाबा निराला के किरदार में देखने के लिए बेताब हैं। इस सीरीज में चंदन रॉय सान्याल, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी, परिणीता सेठ, सचिन श्रॉफ, नितु चंद्रा श्रीवास्तव, अक्षय ओबेरॉय, चैतन्य चौधरी, पंखुड़ी गिडवानी, प्रीति, अरमान पारिख, तन्मय, दिशा झा और माधवी भट्ट सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

जानिए कब रिलीज होगी 'आश्रम 4'

फैन्स के बीच लगातार यह सवाल बना हुआ है कि बॉबी देओल की यह चर्चित सीरीज कब रिलीज होगी। फिलहाल मेकर्स ने रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि शूटिंग पूरी होने के बाद माना जा रहा है कि सीरीज अगले साल यानी 2027 में रिलीज हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article