देश

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 06:47 PM IST

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक
  2. मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया
  3. मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव

Mulayam Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। 82 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को कई दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक

गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव

सूत्रों ने बताया कि उन्हें गंभीर स्थिति के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी मेडिकल कंडीशन गंभीर बताई जा रही है। वह वर्तमान में आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशीला कटारिया की देखरेख में हैं। सूत्रों ने बताया कि उनका इलाज मेदांता अस्पताल में किया जा रहा है, क्योंकि वहां उनका रूटीन चेकअप भी होता है। जुलाई 2021 में मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) भी अस्पताल पहुंच गए हैं। साथ ही मुलायम के भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह यादव की तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश