देश

सुकेश चंद्रशेखर को मोदी जी अपने रोड शो में ले जाएं, भीड़ आ जाएगी- 'महाठग' के दावों पर बिफरे केजरीवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 12, 2022, 09:10 PM IST

सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की वसूली मामले में जेल में बंद है। हाल के दिनों में उसने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सुकेश ने दावा किया है कि उसने केजरीवाल को राज्यसभा सीट के लिए 50 करोड़ रुपये दिए थे। वहीं आप का कहना है कि वो बीजेपी के कहने पर ये सब आरोप लगा रहा है।

Image

प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Photo : Twitter

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बीजेपी पर जमकर हमला बोला। 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि सब बीजेपी के इशारे पर हो रहा है। सुकेश और बीजेपी एक ही तरह की भाषा बोल रहे हैं।

केजरीवाल ने सुकेश के आरोपों पर कहा कि जिस तरह से वो कहानियां सुना रहा है, पीएम मोदी को उसे अपने रोड शो में ले जाना चाहिए। ताकि भीड़ आ सके। दिल्ली के सीएम ने कहा- "BJP की भाषा सीख रहा है सुकेश चंद्रशेखर, BJP को उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना चाहिए। मोदी जी की सभाओं में भीड़ नहीं आ रही है, वडोदरा के रोड शो में 700 लोग थे, उसे मोदी जी के साथ खड़ा कर देना चाहिए। उसकी ठगी की मनोहर कहानियां सुनने के लिए ही भीड़ आ जाएगी।"

सीबीआई और ईडी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा- "पीएमओ फिल्में प्रोड्यूस करता है और ED-CBI के डायरेक्टर फिल्म को डायरेक्ट करते हैं। CBI-ED में Script लिखी जाती है, भ्रष्टाचार किया है तो जेल में डालो, स्टोरी प्लांट कराना बंद करो, कहानियां बुननी बंद करो। अब बॉलीवुड से ज़्यादा अच्छी कहानियां CBI-ED से लिखवा रहे हैं ये।"

सुकेश चंद्रशेखर के लाई डिटेक्टर टेस्ट वाली चुनौती पर सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी भी यही मांग करती है और सुकेश भी। दोनों एक ही भाषा बोले रहे हैं। अब सुकेश बीजेपी में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उसे तो बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!