बिजनेस

HAL share price Target: HAL शेयर में तेजी, 13500 करोड़ रुपये की हुई डील, अभी 22 फीसदी और भागेगा?

HAL share price Target: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) के शेयर बीएसई पर 2.3% उछलकर 4,770 रुपये के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। ब्रोकरेज UBS ने 5,700 रुपये के टारगेट के साथ काउंटर पर अपनी खरीद कॉल जारी रखी है, जो 22 फीसदी से अधिक की संभावित बढ़त को दिखाता है।

Image

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ।

Photo : Times Now Digital

HAL share price Target: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) के शेयर बीएसई पर 2.3% उछलकर 4,770 रुपये के अपने इंट्राडे हाई पर पहुंच गए। रक्षा मंत्रालय ने 12 सुखोई जेट खरीदने के लिए प्रमुख सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 13,500 करोड़ रुपये का सौदा किया है। इसी की वजह से आज इसमें तेजी देखने को मिल रही है।

रक्षा मंत्रालय ने गूरूवार को कहा कि विमान में 62.6 प्रतिशत हिस्सा घरेलू सामग्री का होगा। भारतीय वायुसेना के लिए रूसी मूल के एसयू-30एमकेआई जेट खरीदे जा रहे हैं। इन जेट का निर्माण अब एचएएल द्वारा अंतर-सरकारी ढांचे के तहत किया जा रहा है।

एचएएल पर ब्रोकरेज का नजरिया-Target

वैश्विक ब्रोकरेज UBS ने 5,700 रुपये के टारगेट के साथ काउंटर पर अपनी खरीद कॉल जारी रखी है, जो 22 फीसदी से अधिक की संभावित बढ़त को दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी को SU-30MKI विमान के लिए 13,500 करोड़ रुपये के ऑर्डर मूल्य और 62.6 प्रतिशत स्वदेशीकरण के साथ ऑर्डर मिला है। ब्रोकरेज ने कहा कि यह उनके FY25 ऑर्डर पाइपलाइन का हिस्सा है। इस साल अब तक 40,000 करोड़ रुपये के विनिर्माण ऑर्डर मिले हैं (जिसमें एएल-31 एफपी इंजन के 26,000 करोड़ रुपये शामिल हैं), जो वित्त वर्ष 2025 के उनके 1 लाख करोड़ रुपये के ऑर्डर का 40 प्रतिशत है। इसके अलावा, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में रक्षा ऑर्डरों में बढ़ोतरी होगी।

HAL share price performance

HAL के शेयर में 6 महीने में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 69 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसका 3 साल का रिटर्न 615 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article