Shraddha Kapoor and Rahul Mody Relationship: इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट लगना ही पसंद करती हैं। श्रद्धा कपूर ने हाल ही में फैंस के साथ एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। स्त्री 2 एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी (Rahul Mody) के साथ मुंबई के फेमस वड़ा पाव को एंजॉय किया है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने बताया कि राहुल उन्हें पड़ा पाव खिलाने के लिए बाहर लेकर आए हैं। वायरल फोटो दोनों के हालिया ब्रेकअप की अफवाहों को भी खारिज करती दिख रही हैं। यह भी पढ़ें- India Economic Conclave 2024:पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में किसी को अपना दोस्त क्यों नहीं मानते कार्तिक आर्यन? बोले- 'वो लोग बस...'
ब्रेकअप की अफवाहों के बीच वड़ा पाओ डेट नजर आईं श्रद्धा कपूर?
श्रद्धा ने मुंबई के फेमस स्नैक वड़ा पाव को पकड़े हुए अपनी एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की है। इस फोटो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने कैप्शन में लिखा, 'क्या मैं आपको हमेशा वड़ा पाव लेने के लिए धमका सकती हूं,' और राहुल मोदी को टैग किया। उन्होंने किशोर कुमार के क्लासिक गाने ये वादा रहा के साथ पोस्ट को शेयर किया है।

पोस्ट के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। पहले दावा किया जा रहा था कि अगस्त 2024 में श्रद्धा और राहुल का ब्रेकअप हो गया था। उस समय, अफवाहों में दावा किया गया था कि श्रद्धा ने राहुल और उसके दोस्तों को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, हालांकि राहुल ने उन्हें फॉलो करना जारी रखा।
