देश

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का निलंबन हुआ रद्द, लोकसभा सचिवालय ने जारी किया सर्कुलर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 10:05 PM IST

Adhir Ranjan Chowdhury's Lok Sabha suspension revoked: लोकसभा की विशेषाधिकार समिति द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अधीर का निलंबन रद्द करने की सिफारिश करने के बाद यह फैसला लिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर चौधरी के निलंबन को रद्द करने की घोषणा कर दी है।

Image

अधीर रंजन चौधरी

Photo : BCCL

Adhir Ranjan Lok Sabha suspension revoked: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द हो गया है। लोकसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर जारी कर चौधरी के निलंबन को रद्द करने की घोषणा कर दी है। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति द्वारा लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अधीर का निलंबन रद्द करने की सिफारिश करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

आपको बता दें कि लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा सदन में दिए गए अपने भाषण पर बुधवार को समिति के सामने पेश होकर खेद जताने के बाद समिति ने आज ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से उनका निलंबन रद्द करने की सिफारिश की थी।

विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए थे अधीर रंजन

बुधवार को संसद की विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होकर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन में अपने व्यवहार के लिए खेद जताते हुए कहा था कि उनका मकसद किसी की भी भावना को आहत करने का नहीं था। लोकसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक में मौजूद सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सांसद कांग्रेस सांसद चौधरी की सफाई से संतुष्ट नजर आए और इसके बाद समिति ने औपचारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से अधीर रंजन चौधरी का निलंबन रद्द करने की सिफारिश कर दी, जिसे स्वीकार करने के बाद बुधवार को ही उनका निलंबन रद्द कर दिया गया।

18 अगस्त को हुई थी पहली बैठक

अधीर रंजन चौधरी के निलंबन के मसले पर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने इसी महीने 18 अगस्त को अपनी पहली बैठक में अधीर रंजन चौधरी को अपने उपर लगे आरोपों पर अपना पक्ष रखने का मौका देने का फैसला किया था और इसके लिए समिति ने उन्हें 30 अगस्त को समिति की बैठक में आकर अपना पक्ष रखने को कहा था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article