देश

Chandigarh Mayor: चंडीगढ़ मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा, चुनाव में धांधली के लगे हैं आरोप; सुप्रीम कोर्ट में चल रहा मामला

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 19, 2024, 12:09 AM IST

Chandigarh Mayor Election: ​सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सख्त टिप्पणी की थी, जिसके बाद बीजेपी और प्रिजाइडिंग ऑफिसर की जमकर आलोचना हो रही है।

Image

चंडीगढ़ के मेयर मनोज सोनकर ने दिया इस्तीफा

Photo : Twitter

Chandigarh Mayor Election: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के आरोपों को लेकर आलोचना का सामना कर रही है बीजेपी ने सख्त कदम उठाया है। चंडीगढ़ मेयर के पद से भाजपा नेता मनोज सोनकर ने इस्तीफा दे दिया है। आप और कांग्रेस ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है, जिसकी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है।

सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सख्त टिप्पणी की थी, जिसके बाद बीजेपी और प्रिजाइडिंग ऑफिसर की जमकर आलोचना हो रही है। इस महीने की शुरुआत में, शीर्ष अदालत ने महापौर चुनाव कराने वाले निर्वाचन अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा था कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने मतपत्रों में छेड़छाड़ की थी और उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। अदालत ने यह भी कहा था कि अधिकारी का कृत्य लोकतंत्र की "हत्या करने और मजाक" है।

सोमवार को है अगली सुनवाई

अदालत ने मतपत्रों और मतदान की कार्यवाही के वीडियो को सुरक्षित करने का भी आदेश दिया था। साथ ही सोमवार यानि कि 19 फरवरी को मामले की अगली सुनवाई पर निर्वाचन अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा था। अब सोमवार की सुनवाई से पहले ही बीजेपी ने अपने मेयर का इस्तीफा दिलवा दिया है।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी जीती थी

चंडीगढ़ मेयर पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा के मनोज सोनकर ने आप के कुलदीप कुमार को हराया। सोनकर को 16, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कुमार को 12 वोट मिले थे। वहीं, आठ वोट को अवैध घोषित कर दिया गया था। इसी आठ वोट पर बवाल हुआ था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article