Indian Oil depot Patna Fire:बिहार की राजधानी पटना से आग लगने की एक खबर सामने आई, बताया जा रहा है कि ये आग सिपारा में तेल डिपो में लग गई है, सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो में आग की घटना हुई है, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई, मौके पर फायर टेंडर मौजूद हैं।
बताते हैं कि आग की लपटें बहुत तेज हैं जिससे आसपास के इलाके में खतरा बढ़ गया है, वहीं इंडियन ऑयल डिपो में आग से पाइपलाइन को भी खतरा है, सुरक्षा के मद्देनजर अभी पाइप लाइन में आपूर्ति को बंद कर दिया गया है।
आग की वजह से सिपारा पेट्रोलियम तेल डिपो में अफरातफरी का माहौल हो गया रूक-रूक कर धमाके की आवाज भी सुनाई दे रही है।आग की तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और खासी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
