देश

Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में होंगे शामिल, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने दी जानकारी

Baba Siddiqui join NCP: बाबा सिद्दीकी अजित पवार गुट में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम अजित पवार ने ये जानकारी दी। बाबा सिद्दीकी 48 साल से सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद, मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने उन पर निशाना साधा और कहा कि उनके इस्तीफे से सबसे पुरानी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Image

बाबा सिद्दीकी अजित पवार गुट में होंगे शामिल

Photo : ANI

Baba Siddiqui join Ajit Pawar NCP: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी, जिन्होंने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया, शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल होंगे। डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा ने यह भी कहा कि रविवार को कुछ और नेता एनसीपी में शामिल होंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा, ''बाबा सिद्दीकी 10 फरवरी की शाम को एनसीपी में शामिल होंगे और 11 फरवरी को कुछ और लोग पार्टी में शामिल होंगे। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी ने कहा कि वह आगे बढ़ गए हैं क्योंकि अब इस पुरानी पार्टी में उनकी जरूरत नहीं थी। मुझे निर्णय लेना था और मैंने निर्णय ले लिया है। जब आपको कोई बात समझ में न आए और बार-बार कहे जाने पर भी उसमें सुधार न हो तो आपको यह समझ लेना चाहिए कि अब आपकी जरूरत नहीं है और आपको आगे बढ़ जाना चाहिए। तो, मैं आगे बढ़ गया हूं।

बाबा सिद्दीकी के इस्तीफे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता- कांग्रेस प्रमुख

बाबा सिद्दीकी 48 साल से सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। सिद्दीकी के इस्तीफे के बाद, मुंबई कांग्रेस प्रमुख वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने उन पर निशाना साधा और कहा कि उनके इस्तीफे से सबसे पुरानी पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। "लोग कपड़े की तरह पार्टियाँ बदल रहे हैं। वह अपने स्वार्थ के लिए गए हैं। उन लोगों के बारे में क्या कहा जाए जो उनकी पार्टी और विचारों के नहीं हैं? आज, जब कांग्रेस को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी। हमारी पार्टी एक विचार है और विचार कभी नहीं मरते। कांग्रेस पार्टी आने वाले दिनों में और मजबूती से काम करेगी।

बता दें, सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे, और उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री (2004-08) के रूप में भी काम किया था और पहले दो बार नगर निगम पार्षद के रूप में भी काम किया था। उन्होंने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article