पश्चिम बंगाल: बीरभूम में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, परिवार ने TMC समर्थकों पर लगाया हत्या का आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 02:45 PM IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के मल्लारपुर कस्बे में एक भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से रहस्यमय तरीके से लटका मिला है। इसके बाद वहां तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है।

पश्चिम बंगाल: बीरभूम में पेड़ से लटका मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव, परिवार ने TMC समर्थकों पर लगाया हत्या का आरोप

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राजनीति हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। बीरभूम जिले में आज एक शख्स का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। संदेह जताया जा रहा है कि शख्स की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया। बताया जा रहा है कि जिस शख्स की हत्या हुई वो BJP का समर्थक था। बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

अमित मालवीय ने किया ट्वीट

अमित मालवीय ने लिखा कि जिस शख्स की हत्या हुई है। उसका नाम पूर्ण चंद्र लाहा था और वो 44 साल का था। अमित मालवीय के ट्वीट के मुताबिक पूर्ण चंद्र कल दोपहर अपने घर से निकले थे और आज सुबह उनका शव एक झील के किनारे पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। अमित मालवीय के ट्विट के मुताबिक मरने वाले शख्स के परिवार का आरोप है कि हत्या सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि पूर्ण चंद बीजेपी का समर्थक था।

दिहाड़ी मजदूर था पूर्ण चंद्र

घटना मंगलवार की है जब पता चला कि मृतक सोमवार से घर नहीं लौटा है। परिजन जब पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने जा रहे थे, तो उन्होंने पीड़िता का शव घर के पास एक पेड़ से रहस्यमय तरीके से लटका पाया। मृतक, पूर्ण चंद्र लाहा, उम्र 40, एक दिहाड़ी मजदूर था, जो छोटे-छोटे काम करके अपना घर चलाता था। वह राज्य में विरोधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओपन और एक्टिव सपोर्टर था। हालाँकि, रिपोर्टों के अनुसार, वह दैनिक राजनीतिक घटनाओं में सक्रिय भागीदार नहीं रहता था। पश्चिम बंगाल के बीरभूम में कुछ दिनों पहले ही जबरदस्त हिंसा हुई थी। इसमे 8 लोगों की जलकर मौत हो गई। मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी भी की गई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!